महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ क्यों होती है हीमोग्लोबिन की कमी, जानें कारण,लक्षण और उपाय

बढ़ती हुई उम्र के साथ ज्यादातर महिलाओं में आयरन की कमी देखने को मिल ही जायेगी। गलत खानपान, लाइफस्टाइल में बदलाव, हार्मोनल परिवर्तन के कारण भी एनीमिया के लक्षण पाए जाते है। महिलाओं को हर महीने पीरियड्स जैसे समस्या का भी सामना  करना पड़ता है। इसके वजह से कई बार शरीर से  ब्लीडिंग अधिक होने से महिलाओं में खून की कमी भी हो जाती है। खून की कमी होने पर अधिकांश महिलाओं में एनीमिया की समस्या भी देखने को मिलती है।

आयरन की कमी होने पर कई प्रकार के लक्षण दिखाई देते है। जैसे थकान लगाना, घबराहट, चक्कर आना इत्यादि समस्या हो सकती है। शरीर में आयरन की कमी कभी भी किसी को भी हो सकती है। गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन अतिमहत्वपूर्ण होता है।  कई ऐसे  खाद्य पदार्थ है जिनकी मदद से आप शरीर से आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। अक्सर जब भी हमारे शरीर में आयरन की कमी होती है तो हम सप्लीमेंट्स खाकर आयरन की कमी को पूरा करने की कोशिश करते है। सही खानपान को शामिल कर आप भी आयरन की कमी दूर सकते है। एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में-

कारण:

शरीर में एनीमिया के कई कारण होते है। शरीर में जब लाल ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है। हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में एक तरह का प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर में ऑक्सीजन को उतकों तक पहुंचाता है। आयरन की कमी,

  • प्रेग्‍नेंसी और ब्‍लड लॉस- इंटरनल ब्‍लीडिंग
  • आनुवांशिक कारण
  • मेनोपॉज और
  • हार्मोनल बदलाव

एनीमिया के लक्षण

आयरन की कमी होने पर हमारा शरीर हमें कुछ लक्षण दिखाता है जैसे थकान, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ, त्वचा में पीलापन ये सभी  आयरन की कमी को प्रदर्शित करते है। आयरन की कमी बच्चों में , भूख को भी प्रभावित करती है। आइए जानते है एनीमिया के लक्षण,

  • चक्‍कर आना।
  • थकान होना।
  • त्‍वचा का पीला पड़ना।
  • तलवे और हथेलियों का हमेशा ठंडा रहना।
  • डार्क सर्कल।
  • कभी कभी सीने में दर्द होना
  • सिर में दर्द रहना।

एनीमिया के लिए स्वस्थ और संतुलित डाइट

एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए  हुमासभी को अपनी डाइट में आयरन युक्त आहार को शामिल करना चाहिए। जैसे

  • चुकंदर
  • हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां
  • पालक
  • ब्रोकली
  • शकरकंद
  • खजूर
  • किशमिश
  • बादाम
  • अनार
  • तरबूज
  • आलू
  • पालक
  • फलियाँ