अभिनेत्री Aditi Rao Hydari और अभिनेता Sidharth ने अभी हाल ही में सगाई कर ली है। दोनों ने इसकी खबर सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैंस से साझा की थी। Aditi ने बताया है कि क्यों उन्होंने मंदिर में सगाई की थी। सूत्रों के मुताबिक पता चला है की इस साल के आखिर में ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ बुधवार 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। दर्शक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सभी कलाकारों की बहुत प्रशंसा हो रही है। अदिति राव हैदरी ने इस सीरीज में ‘बिब्बोजान’ का किरदार निभाया है।
इस सीरीज में अपने किरदार को लेकर अदिति लगातार इंटरव्यू देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी और सिद्धार्थ की सगाई को लेकर भी एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी सगाई उनके ही एक प्राचीन मंदिर में हुई थी। जो सालों पुराना है।.
400 साल पुराने मंदिर में क्यों हुई सगाई?
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और अभिनेता सिद्धार्थ ने महीने भर पहले सगाई कर सबको हैरान कर दिया था। दोनों इसकी जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैंस को दिया था। कपल ने अपनी सगाई को बहुत गोपनीय रखा था। अब अभिनेत्री ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में बताया है कि, “मैं अपनी शुरुआत अपने परिवार के एक मंदिर में करना चाहती थी जो 400 साल पुराना है। मैं वहां जाकर पूजा करना चाहती थी और वहां हमने सगाई की छोटी सी रस्म भी कर ली।
मां के कहने पर साझा की थी खबर
अभिनेत्री ने इंटरव्यू में आगे बताते हुए कहा कि, मेरी मां ने मुझसे कहा था कि प्लीज लोगों को बता दो क्योंकि, लगातार फोन आ रहे है। तो ये कुछ ऐसा था कि उन्होंने हां कहा और मैंने भी हां कहा।’ बता दें, अदिति राव और सिद्धार्थ ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी और साथ में बताया था कि उन्होंने सगाई कर ली है। जो अदिति के घर पर खींची गई थी।
अदिति-सिद्धार्थ की क्या है लव स्टोरी
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की लव स्टोरी फिल्म के सेट से शुरू हुई थी। दोनों ने साल 2021 की तमिल-तेलुगु फिल्म ‘महा समुद्रम’ में एक साथ काम किया था। इसके बाद दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया, लेकिन कभी इस कपल ने मीडिया के सामने अपने प्यार को नहीं कबूल किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये कपल इस साल के आखिर में शादी के बंधन में बंध सकता है।
यह भी पढ़ें:
गर्मी से छुटकारा पाने के लिए लाये ये Rechargeable Fans, बिजली बिल भी आएगा बहुत कम
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check