गर्भावस्था के दौरान क्यों जरूरी हैं ड्राई फ्रूट्स, आइये जाने

गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। इस समय महिला के खान पान का बहुत ही ज्यादा ख्याल रखना पड़ता हैऐसे में सूखा फल गर्भवती स्त्रियों के लिए अच्छा विकल्प होता हैं। सूखा फल गर्भवती स्त्रियों को गर्भावस्था के दौरान कई लाभ प्रदान करता हैं। कई विशेषज्ञ का मानना है कि ड्राई फ्रूट्स को हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए आहार में जरूर शामिल करना चाहिए है। कुछ खास ड्राई फ्रूट्स ऐसे है जिनको आहार में शामिल करने से माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकते है।तो आइये जानते है उन ड्राई फ्रूट्स के बारे में विस्तार से।

कौन – कौन से ड्राई फ्रूट्स गर्भावस्था में है बेहद जरूरी हैं:-

बादाम :-

बादाम में कई पोषक तत्व मौजूद होते है जैसे- कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन ई, जो शिशु के नर्वस सिस्टम के विकास के लिए बहुत ही आवश्यक होता हैं। बादाम में फाइबर और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता हैं, जो गर्भावस्था के दौरान शिशु के मस्तिष्क विकास में मदद करते हैं।ड्राई फ्रूट्स गर्भवती स्त्रियों के हड्डियों को मजबूत करता है। यह हार्ट अटैक को रोकने में भी सहायक होता है। बादाम में मौजूद विटामिन और मिनरल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।

काजू :-

काजू के उपयोग से गर्भवती महिला पुरे दिन ऊर्जावान बानी रहती है। इसमें शरीर में थकान महसूस नहीं होती है। काजू में कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस, फोलिक एसिड, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन के होता है।जो पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है.जिसके कारण कब्ज की समस्या नहीं होती है,काजू के रोजाना उपयोग से एनीमिया से भी बचा जा सकता है. काजू मां और बच्चे दोनों की हड्डियों को मजबूत बनाता है।

अखरोट :-

अखरोट के रोजाना उपयोग से भूख को कम किया जा सकता है। अखरोट में प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन, फाइबर और प्रोटीन होता है।जो
पेट में पल रहे शिशु के मस्तिष्क के विकास और आंखों के विकास में मदद करती है। अखरोट के सेवन से गर्भावस्था के दौरान बढ़ने वाले वजन को भी नियंत्रित किया जा सकता है। गर्भावस्था में सबसे बड़ी समस्या है नींद न आना, अखरोट के सेवन से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अखरोट बॉडी के मेटाबॉलिज्म को भीअच्छा बनता है। इसीलिए गर्भावस्था के दौरान इसका उपयोग बहुत जरुरी है।

ये भी पढ़े

कान के दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान होम रेमेडीज़