ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का 19 मई को हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया था. उनके साथ हेलीकॉप्टर में सवार अन्य लोगों की भी जान चली गई थी. रईसी की मौत के बाद अब 28 जून को ईरान में नए राष्ट्रपति का चुनाव होना है. इसकी तैयारियां जोरों पर हैं. उम्मीदवारी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है, जो कि 5 दिन चलेगा.
इब्राहिम रईसी की मौत के बाद 28 जून को ईरान में नए राष्ट्रपति का चुनाव होना है. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है, जो कि 5 दिन चलेगा. 40 से 75 साल के बीच के लोग आवेदन कर सकते हैं. इनकी शैक्षिक योग्यता कम से कम मास्टर डिग्री होनी चाहिए.ईरान के आंतरिक मंत्री अहमद वाहिदी ने 5 दिवसीय रजिस्ट्रेशन की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव संसदीय चुनाव की तरह होगा. 40 से 75 साल के बीच के लोग आवेदन कर सकते हैं. एजुकेशन की बात करें तो मास्टर डिग्री होनी चाहिए. सभी उम्मीदवारों को ईरान की 12 सदस्यीय संरक्षक परिषद द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए.
गार्जियन काउंसिल 11 जून को उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी करेगी. ये 12 सदस्यीय ज्यूरी का ग्रुप है. इसके सदस्यों को सर्वोच्च नेता द्वारा नियुक्त किया जाता है. इस काउंसिल ने 2021 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले नेताओं को अयोग्य घोषित कर दिया था. इसके बाद रईसी ने जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए बेहद कम मतदान हुआ था. महज 48.8 फीसदी वोटिंग हुई थी.
यह भी पढ़े:
पूर्व PM इमरान खान को HC से बड़ी राहत, दो मामलों में किया गया बरी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check