नारियल पानी किसे नहीं पीना चाहिए? जानिए इसके नुकसान

नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं। नारियल पानी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में बहुत फायदेमंद है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्वास्थ्य समस्याएं होने पर नारियल पानी का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? इससे मरीज की मौजूदा स्थिति भी खराब हो सकती है। आज जानेंगे कि किन लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए और इसके क्या नुकसान हैं –

नारियल पानी किसे नहीं पीना चाहिए? –

किडनी से जुड़ी बीमारी

जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई समस्या हो, उन्हें नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें पोटैशियम की मात्रा काफी अधिक होती है, जिसे किडनी फिल्टर नहीं कर पाती है। इसकी वजह से यह किडनी में जमा होने लगती है, जिससे किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

हाई ब्लड शुगर– डायबिटीज के मरीजों को नारियल पानी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद हाई होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी काफी अधिक होती है। इसे पीने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

एलर्जी- नारियल पानी कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या (Allergy) पैदा कर सकता है। इसका सेवन करने से स्किन पर खुजली, जलन या रेडनेस हो सकती है। कुछ लोगों को नारियल पानी पीने के बाद बॉडी में सूजन या सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अगर डॉक्टर मना करें, तो भूलकर भी नारियल पानी ना पिएं।

हाई ब्लड प्रेशर-  जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या (High Blood Pressure) हो या जो लोग बीपी की दवाई का सेवन करते हों, उन्हें नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, नारियल पानी में पोटैशियम मौजूद होता है। यह बीपी की दवाइयों के साथ मिलकर शरीर में पोटैशियम की मात्रा को बढ़ा सकता है। इसकी वजह से व्यक्ति को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप को ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नारियल पानी का सेवन करने से परहेज करें।

सर्दी-जुकाम- सर्दी होने पर नारियल पानी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है। लेकिन नारियल पानी का ज्यादा सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या (Cold and Cough) बढ़ सकती है।

इन 5 तरह के लोगों के लिए नारियल पानी का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप ऐसी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो नारियल पानी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:

क्या रस्सी कूदना हार्ट रोगियों के लिए फायदेमंद है,जाने एक्सपर्ट की राय