पिंडलियों में दर्द के लिए कौन सा एक्सरसाइज करना चाहिए

जो लोग खेल या दौड़ में सक्रिय रहते हैं उन्हें पिंडलियों में दर्द और अकड़न की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खेलते या दौड़ते समय पिंडलियों की मांसपेशियों पर बहुत अधिक तनाव और दबाव पड़ता है, जिसके कारण पिंडलियों में दर्द होने लगता है। इसकी वजह से लोगों को चलने-फिरने और सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक्सरसाइज की शुरुआत करने वाले लोगों में भी पिंडलियों का दर्द बहुत कॉमन है। पिंडलियों में दर्द की समस्या मांसपेशियों में खिंचाव और शरीर में कुछ हार्मोनल असंतुलन के कारण भी होती है। पिंडलियों में दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ एक्सरसाइज का अभ्यास भी बहुत फायदेमंद माना जो लोग खेल या दौड़ में सक्रिय रहते हैं उन्हें पिंडलियों में दर्द और अकड़न की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खेलते या दौड़ते समय पिंडलियों की मांसपेशियों पर बहुत अधिक तनाव और दबाव पड़ता है, जिसके कारण पिंडलियों में दर्द होने लगता है।जाता है। जानें पिंडलियों में दर्द से छुटकारा पाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए

पिंडलियों के दर्द में कौन से एक्सरसाइज करनी चाहिए?- 
पिंडलियों में दर्द के कई कारण होते हैं, यह समस्या ज्यादातर एथलीट्स और एक्सरसाइज करने वाले लोगों में देखी जाती है। पिंडलियों में दर्द की समस्या में इन एक्सरसाइज का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है-

1. रिवर्स लंज एक्सरसाइज- 
रिवर्स लंज एक्सरसाइज का अभ्यास पिंडलियों के दर्द की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। रिवर्स लंज करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएँ और अपने दाहिने पैर को उठाकर एक कदम पीछे रखें और बाएं पैर को वहीं पर टिका रहने दें। अब दाहिने पैर के घुटने को जमीन पर रखें और जांघ और पिंडलियों के पीछे 90 डिग्री का कोण बनाने का प्रयास करें। इसके बाद अपने बाएं पैर को भी घुटनों से मोड़ते हुए जांघ के बराबर लेकर आएं और थोड़ी देर इस स्थिति में रहें। इसके बाद अपनी सामान्य स्थिति में आएं।

2. एड़ियों की स्ट्रेचिंग- 
एड़ियों की कसरत करने से आपको पिंडलियों के दर्द की समस्या में फायदा मिलता है। इसके लिए आप सबसे पहले अपने दाहिने पैर के पंजे पर खड़े हों और एड़ी को हवा में रखें। इसके बाद धीरे-धीरे एड़ी को ऊपर की तरफ उठाएं। ऐसा करने के बाद यही प्रक्रिया दूसरे पैर से दोहराएं।

3. सूमो स्क्वाट्स- पिंडलियों में दर्द की समस्या में सूमो स्क्वाट्स का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए अपने दोनों पैरों पर खड़े हों और कंधे की चौड़ाई से थोड़ी दूर रहें और दोनों हाथों को आगे की तरफ रखें। अब दोनों हाथों को आगे की तरफ रखकर बिलकुल सीधा पकड़ें। अब इसी स्थिति में थोड़ा ऊपर की तरफ कूदें और फिर वापस उसी स्थिति में आएं। इसका अभ्यास 4 से 5 बार करें।

4. काफ रेसेस- काफ रेसेस का अभ्यास भी पिंडलियों के दर्द में बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका अभ्यास करने के लिए आप सबसे पहले बिलकुल सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को दोनों तरफ सटाकर रखें। इसके बाद शरीर को पंजों पर उठाने की कोशिश करें। इस स्थिति में एड़ियों को जमीन से ऊपर रखें। इस स्थिति में 20 से 30 सेकंड रहें और इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य मुद्रा में आएं।

इन एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास कर आप पिंडलियों के दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। एक्सरसाइज या रनिंग करते समय आपको बहुत ज्यादा जोड़ या दबाव नहीं डालना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर सुबह के समय क्यों बढ़ जाता है, इसे कैसे नियंत्रित करें