‘छोटी सरदारनी’ फेम निमृत कौर अहलूवालिया ‘बिग बॉस 16’ की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थीं. शो के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर बात की थी. अब हाल ही में निमृत ने कहा है कि उन्हें नहीं पता था कि उनके मेंटल हेल्थ के बारे में नेशनल टेलीविजन पर टेलिकास्ट किया जाएगा.
एक्ट्रेस की हेल्थ पर पड़ा बुरा असर
निमृत कौर अहलूवालिया ने बताया कि ‘शो के दौरान यह उनके लिए कितना भारी समय था. छोटी सरदारनी छोड़ने के तीन महीने बाद बिग बॉस के लिए बातचीत शुरू हुई और इसका मेरी हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ा. जैसे ही शो खत्म हुआ, मैं ब्रेक लेना चाहता थी और ऐसा कुछ नहीं करना चाहती थी जिसके लिए मुझे बहुत ज्यादा समय लगाना पड़े.
दरअसल एक्ट्रेस ने रियलिटी शो में अपनी मेंटल हेल्थ और दवा लेने के बारे में खुलासा किया था. जहां कई लोगों ने उन्हें इस चीज के लिए आगे बढ़ने की हिम्मत दी, वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने निमृत को ट्रोल किया. हालांकि, अब निमृत अहलूवालिया ने चौंकाने वाला खुलासा किया और बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उनके मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को टीवी पर दिखाया जाएगा.
‘मुझे लगा था कि मेकर्स इसे ऑन एयर नहीं करेंगे’
उन्होंने कहा कि ‘शो में आने से पहले ही मुझे बताया गया था कि अगर ऐसा समय आता है जब चीजें खराब होती हैं और मुझे डॉक्टर्स से बात करने की जरूरत महसूस होती है, तो टीम मदद करेगी. कम से कम मुझे तो यही बताया गया था. साथ ही, मुझे कहा गया था कि इसे टीवी पर नहीं दिखाया जाएगा. लेकिन क्योंकि मैं घर के अंदर थी तो मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये बाहर लोगों को दिखाया गया है.’
यह भी पढे –
रोज गर्दन में दर्द थकान की वजह से नहीं… इस गंभीर बीमारी की वजह से भी हो सकता है,जानिए
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check