बॉलीवुड कि दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना भले ही अब हमारे बीच में नहीं है. लेकिन उनसे जुड़ीं यादें और उनके द्वारा की गई फिल्में आज भी दर्शकों का दिल जीत लिया करती हैं.कहा जाता है कि जब राजेश -डिंपल की शादीशुदा लाइफ को लेकर मीडिया में तरह-तरह से बातें होने लगी तो राजेश खन्ना ने एक इंटरव्यू दिया था. वह शादी के नौ साल बाद साल 1982 में पति का घर छोड़ अलग रहने लगीं और खुद बेटियों का पालन पोषण करने लगी थी. उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि आखिर क्यों डिंपल ने उन्हें कभी तलाक नहीं दिया? अब वहीं इंटरव्यू वीडियो लंबे समय बाद सुर्खियां बटोर रहा है.
बता दें कि राजेश खन्ना ने अपने से 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया संग शादी रचाई थी. उनकी शादी 1973 में हुई थी. इस शादी से राजेश-डिंपल को दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना हुईं. हालांकि बेटियों के जन्म के बाद साल डिंपल ने राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं. वह शादी के नौ साल बाद साल 1982 में पति का घर छोड़ अलग रहने लगीं और खुद बेटियों का पालन पोषण करने लगी थी. कई बार अटकलें लगाई गई कि डिंपल को राजेश खन्ना ने तलाक दे दिया था लेकिन ऐसा नहीं था. डिंपल भले ही राजेश खन्ना से अलग रही लेकिन उन्होंने कभी उन्हें तलाक नहीं दिया.कहा जाता है कि जब राजेश -डिंपल की शादीशुदा लाइफ को लेकर मीडिया में तरह-तरह से बातें होने लगी तो राजेश खन्ना ने एक इंटरव्यू दिया था. जिसमें उन्होंने उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि आखिर क्यों डिंपल ने उन्हें कभी तलाक नहीं दिया? अब वहीं इंटरव्यू वीडियो लंबे समय बाद सुर्खियां बटोर रहा है.
इंस्टाग्राम पेज पर राजेश खन्ना का एक थ्रोबैक इंटरव्यू शेयर किया है. इस वीडियो में राजेश खन्ना ने बताते हैं कि डिंपल ने ही उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना से पूछा गया कि क्या वह अपनी वाइफ के पास वापस दोबारा लौटेंगे. इस पर राजेश खन्ना ने कहा, दोबारा मतलब? पहले कहां अलग थे? ये है कि अलग-अलग रहते थे और हैं भी लेकिन अभी तक तलाक नहीं दिया है, वो देती ही नहीं है.
आगे वीडियो में राजेश खन्ना को टोटते हुए होस्ट कहती है कि वो (डिंपल) आपसे बेहद प्यार करती हैं. इसलिए वो आपको तलाक नहीं देती. इस पर राजेश खन्ना कहते हैं कि ये वो ही जाने. जब वो आएंगी तो इस बारे में आपको सही-सही बता पाएंगी. ये तो वो जाने किसके लिए नहीं देती है, पता नहीं इसके पीछे क्या कारण है. मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि तलाक नहीं दिया, तो उनकी मर्जी है…बात तो दिलों की है. क्या आप उनसे यह नहीं पूछते?
यह भी पढ़ें:
टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा के घर में लगी भीषण आग, तीन घंटे में सब कुछ खाक
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check