गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं में खून की कमी होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। प्रेगनेंसी में अगर खून की कमी हो जाए तो इससे गर्भ में पलने वाले बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। प्रेगनेंसी में खून की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं कई तरह की दवाएं, डाइट प्लान को फॉलो करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रेगनेंसी में खून की कमी को खानपान से पूरा किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे प्रेगनेंसी के दौरान खून की कमी को पूरा करने के लिए खानपान में क्या शामिल किया जाए।
प्रेगनेंसी में खून की कमी हो तो क्या खाएं –
प्रेगनेंसी में खून की कमी को पूरा करने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट आयरन युक्त आहार लेने की सलाह दी जाती है। प्रेगनेंसी में आप अनार, सूखे बीन्स, पालक, फल और कई तरह की सब्जियों को शामिल करके आयरन की पूर्ति कर सकते हैं।
खून की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये फूड्स
1. चुकंदर – चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। प्रेगनेंसी में चुकंदर का सेवन किया जाए तो ये शरीर का हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। प्रेगनेंसी के तीसरे महीने से महिलाओं को प्रतिदिन 20 से 30 ग्राम चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
2. अनार – अनार शरीर में एनीमिया जैसी बीमारियों को छुटकारा दिलाने में मदद करता है। प्रेगनेंसी में अनार का जूस पीने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को प्रतिदिन 100 ग्राम अनार का जूस पीने की सलाह दी जाती है।
3. पालक – पालक कैल्शियम, सोडियम, खनिज लवण, क्लोरीन, फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। पालक के ये पोषक तत्व न सिर्फ शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करते हैं बल्कि गर्भ में पलने वाले बच्चे के शारीरिक विकास में भी मदद करते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान आप पालक का साग, पालक के पराठे और पालक की दाल जैसे स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद उठा सकते हैं।
4. रेड मीट – प्रेगनेंसी में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए रेड मीट बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्रेगनेंसी में रेड मीट का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।
5. नट्स और ड्राई फ्रूट्स – खजूर, अखरोट, बादाम, किशमिश, पिस्ता और काजू जैसे नट्स और फ्रूट्स कई सारे पोषक तत्वों का खजाना माने जाते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
रोजाना नाश्ते में दूध में दलिया उबालकर खाएं, मिलेंगे आपकी सेहत को कई फायदे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check