सत्तू के सेवन के क्या है प्रभावशाली फायदें, आइए जानें

गर्मियों के प्रभाव से बचाने वाला सत्तू के कई और फायदें है जिनको आप नही जानते है सत्तू तो हम सभी खाते है लेकिन इसके फायदे भी बेमिसाल है। गर्मी शुरू होते ही सत्तू का सेवन हम सभी के घरों में शुरू हो जाता है। हमारे यूपी की प्रसिद्ध लिट्ठी चोखा जो की बिहार के प्रिय व्यंजनों में से एक है। इससे और कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं। सत्तू खाने के कई और बेमिसाल फायदे हैं। आइए जानते है सत्तू के गुणकारी फायदे,

अगर आप भी बार-बार भूख लगने की समस्या से परेशान है तो सत्तू का सेवन आपको इससे छुटकारा दिला सकता है। सत्तू के शरबत काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते है।

सत्तू में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। य‍ह पेट से जुड़ी समस्याओं में लाभदायक है। इसके सेवन से लिवर को फायदा मिलता है। एसिडिटी और अपच जैसे समस्या दूर रहती है। साथ ही सत्तू का सेवन कब्ज जैसी समस्याओं से भी दूर रखता है।

सत्तू जो की चने से बनाया जाता है यह मधुमेह रोगियों के लिए वरदान है। सभी डायबिटीज रोगियों को सत्तू का सेवन अवश्य करना चाहिए किसी न किसी रूप में सत्तू का सेवन अवश्य करें। इसे पानी के साथ शर्बत के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है।

सत्तू में शरीर को ऊर्जा प्रदान करने की क्षमता होती है इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा की कमी पूरी होती है। यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है साथ ही ये आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। पोषक तत्वों से भरपूर हमको एक्टिव रखने में सहायक है।

ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए सत्तू का सेवन काफी लाभदायक होता है। सत्तू में नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर इसका शरबत बनाए और इसका सेवन करे सत्तू का यह शरबत आपको ब्लडप्रेशर जैसे समस्याओं में फायदा पहुंचाने में कारगर है।