लौकी खाने के क्या है फायदें, कैसे करें इसका सेवन आइए जानें

घिया, दूधी, कैलाश या लौकी इसके जितने नाम, उससे कई ज्यादा इसके फायदे है, हम आपको बता दे की लौकी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। हम में से काफी लोगों को लौकी खाना पसंद नहीं होता है। हम इसको खाने से परहेज करते है। लौकी में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं। लौकी का सेवन कई प्रकार की बीमारियों से हमें दूर रखता है। लौकी को हेल्थी सब्जी के रूप में माना गया है। लौकी में पोषण की मात्रा भरपूर होती है। हम में से काफी लोग इसके जूस का सेवन करते है जिसके अपने अलग फायदे है, तो आप इसका रस के रूप में सेवन कर सकते हैं। इसमें कई प्रकार के खनिज और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों पाए जाते है। लौकी का सेवन करने के क्या है फायदे, आइए जानें

वजन कम करने में सहायक

वजन कम करने के लिए लौकी का रस बेहद लाभकारी है, प्रतिदिन हम सभी को लौकी का रस लेना चाहिए। कम कैलोरी सामग्री के कारण यह वजन कम करने में सहायक है। पेट की चर्बी से छुटकारा पाने में मदद करता है। फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण सेहत के लिए फायदेमंद है।

रक्त शर्करा को कम करे

लौकी के रस के बारे में एक और बड़ी बात यह है कि यह शरीर में शुगर के लेवल को कम करता है। लौकी का रस पीने से आपके शुगर लेवल कमी दिखाई देगी।

यूटीआई के इलाज में सहायक

यूटीआई के रोगी में जल्दी यूरीन पास करने की समस्या होती है। सूजन और जलन की समस्या के कारण अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। यूरीन संक्रमण में लौकी का जूस फायदेमंद है।