गुणों से भरपूर सेब को खाने के क्या हैं फायदें, आइये जानें इसके प्रभाव

क्या आपको पता है, प्रतिदिन एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं। हम सभी को एक सेब अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसका प्रभाव दोगुना तब होता है जब हम इसका सेवन सुबह खाली पेट करते है। सेब में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिस कारण इसका उपयोग वेटलॉस में भी किया जाता है हालांकि सेब अन्य फलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा लाभदायक और हेल्दी फल माना गया है। विटामिन्स और नुट्रिएंट्स इसमें भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते हैं। तमाम बीमारियों से दूर रखने वाला ये सेब विटामिन सी से भरपूर होता है और साथ ही यह पाचन क्रिया में भी सहायक होता है। आइये जानें इसके सेवन से होने वाले कुछ असरदार फायदें,

1 गैस की समस्या से दूर रखें
गैस की समस्या से पीड़ित मरीजों के लिए, सेब का सेवन वरदान साबित हो सकता हैं। सेब फाइबरयुक्त होने की वजह से पेट की कब्ज और गैस की समस्या को धीरे-धीरे कम करता है। सेब में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

2 दांतों को स्वस्थ रखें
सेब आपको पायरिया से दूर रखता है इसमें पाया जाने वाला फाइबर आपके दांत को स्वस्थ रखता हैं। सेब का सेवन बैक्टीरियल इन्फेक्शन को दूर भगाता है।

3 हड्डियों को मजबूती दें
सेब को कैल्शिम का अच्छा स्रोत माना जाता है, ये हड्डियों में कैल्शियम की कमी नहीं होने देता, गुणों से भरपूर इस सेब का सेवन हम किसी भी रूप में कर सकते है, जैसे सेब का जूस या फिर मुरब्बा सभी रूपों में ये फायदेमंद होता है।

4 दमा रोगी क लिए लाभ
सेब में पाए जाते हैं फ्लेवोनोइड्स जो फेफड़ों को ताकतवर बनाता है, इस कारण दमा रोगियों को इसके सेवन से फायदा मिलता है। जो लोग प्रतिदिन सेब का जूस पीते हैं उन्हें फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां बहुत कम होती हैं।

5 पाचन को मजबूत करता है
प्रतिदिन एक सेब का सेवन हम सभी को डॉक्टर से दूर रखता है। पाचन तंत्र हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने में एक मत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सेब में पाया जाने वाला फाइबर, पाचन तंत्र को मजबूत करता है, स्वस्थ पाचन तंत्र रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।

6 स्किन को स्वस्थ रखे
चेहरे पर ग्लो चाहिए तो एक सेब जरूर खाएं, विटामिन सी से भरपूर सेब का सेवन करने से आपके चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स कम हो जाते हैं। विटामिन सी और पानी की मात्रा अधिक होने की कारण ये हमारी स्किन को निखारने में भी मदद करता हैं।

7 शुगर को नियंत्रित करें
मीठा होने के बाद भी इसका ब्लड शुगर पर बहुत कम प्रभाव पड़ता है इसके नियमित सेवन से शुगर का खतरा कम होता है। टाइप-2 के रोगियों को सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में ग्लोकूज की कमी को पूरा करते हैं।

8 पथरी से बचाए
सेब से बना हुआ सिरका जिसे एप्पल साइडर विनेगर कहा जाता है, पथरी के दर्द को कम करने में मदद करता है। चिकित्सक की मानें तो पथरी से बचाव के लिए सेब का सेवन उपयोगी होता है। इससे आपको पथरी के दर्द में भी आराम मिलेगा।