पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलताई में बूथ संख्या 40, 41 पर सातवें चरण का मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद भीड़ ने कथित तौर पर शनिवार सुबह 6.40 बजे ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को पानी में फेंक दिया.स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, टीएमसी समर्थकों ने कथित तौर पर मतदाताओं को धमकी दी थी, जिससे भीड़ उत्तेजित हो गई और ईवीएम को तालाब में फेंक दिया.यह घटना उस समय हुई जब कुछ मतदान एजेंटों को पोलिंग स्टेशन के अंदर रहने की इजाजत नहीं दी गई.
लोकसभा की 9 सीटों पर पश्चिम बंगाल में वोटिंग जारी है. यहां लोग बड़ी तादाद में वोटिंग के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलताई में बूथ संख्या 40, 41 पर सातवें चरण का मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद भीड़ ने कथित तौर पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को पानी में फेंक दिया.स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, टीएमसी समर्थकों ने कथित तौर पर मतदाताओं को धमकी दी थी, जिससे भीड़ उत्तेजित हो गई और ईवीएम को तालाब में फेंक दिया. यह घटना उस समय हुई जब कुछ मतदान एजेंटों को पोलिंग स्टेशन के अंदर रहने की इजाजत नहीं दी गई.
मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दौरान शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलतली में बूथ नंबर 40 और 41 पर गुस्साई भीड़ एक पोलिंग बूथ में घुस गई और ईवीएम मशीन को तालाब में फेंक दिया.इस संबंध में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘आज सुबह 6.40 बजे 19-जयनगर (एससी) पीसी के 129-कुलतली एसी में बेनीमाधवपुर एफपी स्कूल के पास सेक्टर अधिकारी के रिजर्व ईवीएम और कागजात स्थानीय भीड़ द्वारा लूट लिए गए और 1 सीयू, 1 बीयू, 2 वीवीपीएटी मशीनों को एक तालाब के अंदर फेंक दिया गया.
सेक्टर अधिकारी ने मामले में FIR दर्ज करवाई है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल सेक्टर के तहत सभी छह बूथों में मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से चल रही है. सेक्टर अधिकारी को नए ईवीएम और कागजात उपलब्ध कराए गए हैं.इस बीच कोलकाता दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से सीपीआई (एम) उम्मीदवार सायरा शाह हलीम ने कोलकाता के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. उनका मुकाबला बीजेपी सांसद और उम्मीदवार देबाश्री चौधरी और टीएमसी की माला रॉय से है.
यह भी पढ़ें:
पुणे एक्सीडेंट केस में नाबालिग आरोपी की मां गिरफ्तार, बेटे को बचाने के लिए बदला था ब्लड सैंपल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check