पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव राज्य में अकेले लड़ने का ऐलान करते हुए एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस, इंडी गठबंधन के साथ रहकर कांग्रेस के साथ गठबंधन को उत्सुक थी लेकिन हमारे प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का मकसद भाजपा को मजबूत करना है।
मुख्यमंत्री बनर्जी ने गुरुवार को नदिया जिले के शांतिपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में माकपा, कांग्रेस और भाजपा तीनों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम गठबंधन के लिए तैयार थे लेकिन हमारे प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया। ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अकेले भाजपा को राज्य में हराएगी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check