बर्फ के पानी से चेहरा धोना पड़ सकता है महंगा, जानें बर्फ के पानी के फेशियल के नुकसान

त्वचा को बेहतर और खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के फेशियल, फेस मास्क और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। गर्मी के मौसम में त्वचा को निखारने और समस्याओं से बचाने के लिए लोग बर्फ के पानी या बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। चेहरे पर बर्फ के प्रयोग को आइस वॉटर फेशियल कहा जाता है। बर्फ के पानी का फेशियल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को ठंडक मिलती है और चेहरे पर चमक भी आती है।आइस वाटर फेशियल (Ice Water Facial in Hindi) आप आसानी से घर पर कर सकती हैं लेकिन अगर आप आइस वाटर फेशियल करते समय कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखती हैं तो इसकी वजह से आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है। आइस वाटर फेशियल को इसलिए भी उपयोगी माना जाता है क्योंकि इसमें किसी भी तरह के केमिकल या अन्य चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। आइस वाटर करते समय कुछ गलतियां करना आपकी स्किन को भारी पड़ सकता है। सही ढंग से आइस वाटर फेशियल न करने से आपकी स्किन को ये नुकसान हो सकते हैं।

आइस वॉटर फेशियल के नुकसान-आइस वाटर फेशियल करने से आपकी स्किन में मौजूद विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं और तनाव में भी फायदा मिलता है। लेकिन कई बार गलत ढंग से आइस वाटर फेशियल करने से आपकी स्किन को गंभीर नुकसान होता है। आइस वाटर फेशियल करते समय आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए अन्यथा आपकी स्किन को भारी नुकसान हो सकता है।

1. जलन या इरिटेशन की समस्या- आइस वाटर फेशियल करते समय अगर आप बर्फ के टुकड़ों को सीधे चेहरे या स्किन पर लगाती हैं तो इसकी वजह से आपको जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सीधे बर्फ को स्किन पर लगाने से आपको स्किन पर इरिटेशन हो सकती है। इसलिए इन समस्याओं से बचने के लिए आपको बर्फ के टुकड़े को कॉटन या रूमाल में बांधकर फिर मसाज करनी चाहिए। इसके अलावा चेहरे पर बर्फ लगाने के बाद उसे साफ पानी में डुबोकर धो लेना चाहिए।

2. बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा- अगर आप चेहरे को बिना धुले हुए सीधे आइस वाटर फेशियल करती हैं तो इसकी वजह से आपके चेहरे पर बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा होता है। गंदे चेहरे पर बर्फ रब करने से आपके चेहरे पर मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया स्किन के पोर्स में फंस सकते हैं। इसकी वजह से आपको स्किन इन्फेक्शन का खतरा बना रहता है।

3. सेंसिटिव स्किन के लिए नुकसानदायक- जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है उनके लिए आइस वाटर फेशियल बहुत नुकसानदायक होता है। सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के स्किन को आइस क्यूब की वजह से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लोगों की स्किन में दर्द की समस्या भी हो सकती है। वहीं अगर ड्राई स्किन वाले लोग रोजाना आइस वाटर फेशियल करते हैं तो इसके कारण उन्हें जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

4. स्किन के ब्लड फ्लो को कर सकता है प्रभावित- आइस वाटर फेशियल की वजह से आपकी स्किन का ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है। इसलिए हमेशा आइस वाटर फेशियल करते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको पहले से कोई स्किन से जुड़ी बीमारी या समस्या है तो बिना डॉक्टर की सलाह लिए आइस वाटर फेशियल नहीं करना चाहिए।

5. स्किन को छिलने का डर- आइस वाटर फेशियल करते समय अगर आप सावधानियों का पालन जरूर करना चाहिए। बहुत ज्यादा हार्श तरीके से अगर आप आइस वाटर फेशियल करती हैं तो इसकी वजह से आपकी स्किन कट सकती है या स्किन पर खरोंच लग सकती है। इसकी वजह से आपको कई परेशानियां होती हैं।

आइस वॉटर फेशियल करने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन अगर आप सही तरीके से आइस वॉटर फेशियल नहीं करते हैं, तो इससे कई नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए आइस वॉटर फेशियल करते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

ये 5 कारण जिनकी वजह से आंखों के नीचे बनते हैं गड्ढे, जानें उपाय