पटना साहिब से BJP प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और आईएनडीआईए से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अंशुल अविजित मैदान में हैं। पाटलिपुत्र से राजद की मीसा भारती और BJP से रामकृपाल यादव मैदान में उतरे हैं। नालंदा से महागठबंधन की तरफ से माले ने पटना के पालीगंज से विधायक संदीप सौरभ को कैंडिडेट बनाया गया है। जहानाबाद से राजद के सुरेन्द्र यादव और जदयू से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी मैदान में हैं।आरा से BJP से आरके सिंह और माले से सुदामा प्रसाद मैदान में हैं। बक्सर से राजद ने सुधाकर सिंह और भाजपा ने मिथिलेश तिवारी को उतारा है। काराकाट में पवन सिंह और आरएलएम से उपेन्द्र कुशवाहा व माले ने राजाराम सिंह को उतारा है। सासाराम में BJP ने शिवेश राम पर भरोसा दिखाया है।
मुख्यमंत्री Nitish Kumar वोट डालने बख्तियारपुर के लिए होंगे रवाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वोट डालने बख्तियारपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री का घर बख्तियारपुर बाजार में है। यहीं बगल में उनका बूथ है। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार वह सड़क मार्ग से बख्तियारपुर के लिए निकलेंगे और वोट डाल कर वापस पटना आएंगे।
आखिरी चरण में एक लाख बलों की सुरक्षा में होगा मतदान
पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, जहानाबाद, आरा, बक्सर, काराकाट और सासाराम में करीब एक लाख सुरक्षा एवं पुलिस बलों की निगरानी में मतदान हो रहा है। इनमें केंद्रीय सुरक्षा बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल के साथ होमगार्ड के जवान शामिल हैं। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी रिजर्व बल लगाए गए हैं। सिर्फ पटना में ही 20-22 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
अगर इनमें से कोई भी है डॉक्यूमेंट तो कर पाएंगे मतदान
आधार कार्ड – पैन कार्ड – दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड – ड्राइविंग लाइसेंस – मनरेगा जाॅब कार्ड – पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित) – पासपोर्ट – पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी) – फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र (केन्द्र/राज्य सरकार/ सार्वजनिक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी) – सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड – स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी)
यह भी पढ़े:
गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करता है गुलकंद का सेवन, जानिए और भी कई लाभ
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check