व्लादिमिर पुतिन लगातार 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन को 88% प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं रूस के निवर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान केंद्रों पर आकर मतदान करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया है।
पुतिन अब अगले छह साल तक रूस के राष्ट्रपति रहेंगे और रूस पर ज्यादा समय तक शासन करने वाले नेता बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड जोसेफ स्टालिन के नाम था। व्लादिमीर पुतिन 1999 के बाद से कभी कोई चुनाव नहीं हारे हैं।1999 के बाद से वह कभी प्रधानमंत्री तो कभी राष्ट्रपति रहे।
पुतिन ने अपने चुनाव मुख्यालय में कहा, “सबसे पहले, मैं रूस के नागरिकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। जो मतदान केंद्रों पर आए और मतदान किया।” हम सभी एक टीम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रूस में शक्ति का स्रोत उसके लोग हैं। व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि अब रूस और भी ज्यादा ताकतवर और प्रभावशाली बनेगा। पुतिन ने रूस-नाटो विवाद को लेकर कहा कि अगर अमेरिकी नेतृत्व वाला सैन्य संगठन नाटो और रूस आमने-सामने हुए तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर होगी। मुझे नहीं लगता की कोई भी ऐसा कुछ चाहेगा।
सीईसी के आंकड़ों के अनुसार चुनाव में निचले सदन सुदूर पूर्व और आर्कटिक विकास समिति के अध्यक्ष निकोले खारितोनोव को 4.31 प्रतिशत वोट मिले हैं। निचले सदन की अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति के अध्यक्ष लियोनिद स्लटस्की को 3.19 प्रतिशत एवं निचले सदन के उपाध्यक्ष व्लादिस्लाव दावानकोव 3.79 प्रतिशत मत मिले हैं। रूस में गत शुक्रवार से तीन दिवसीय राष्ट्रपति चुनाव की शुरुआत हुई थी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check