हाल ही में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में सिंगर विशाल मिश्रा ने अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का पार्टी सॉन्ग ‘मस्त मलंग झूम’ गाकर सुर्खियां बटोरीं। गाना सुन कॉन्सर्ट में मौजूद फैंस झूमने लगे। इस गाने को सोनाक्षी सिन्हा, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है। गाने को विशाल मिश्रा, अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने गाया है।
‘मस्त मलंग झूम’ को मिश्रा ने कंपोज किया है, जबकि गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इसे जॉर्डन में शूट किया गया है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और रोनित बोस रॉय भी हैं।
अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा, अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़े:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check