शो ‘भगवान परशुराम’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता विशाल आदित्य सिंह ने कहा कि वह अलग चीजें करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि शो का उद्देश्य दर्शकों को भारतीय इतिहास और संस्कृति के करीब लाना है।
विशाल, इशिता गांगुली और नवीना बोले अभिनीत ‘भगवान परशुराम’ एक ऐसे भगवान की कहानी बताती है, जिनकी उपस्थिति को पहचाना जाता है। लेकिन, इसे पूरी तरह से खोजा नहीं गया है। इस भक्ति श्रृंखला में भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम की यात्रा का प्रदर्शन किया जाएगा।
भगवान परशुराम का किरदार निभाने वाले विशाल ने कहा, “भारत की पौराणिक कथाओं में गहरी जड़ें हैं, और भारतीय मनोरंजन उद्योग कुछ अद्भुत कहानियां सामने ला रहा हैै। हालांकि, हम भगवान विष्णु की कहानियों से परिचित हैं, लेकिन, उनके अवतारों के बारे में कम जानकारी है।”
उन्होंने आगे कहा, “एक आध्यात्मिक व्यक्ति के रूप में, जब ‘भगवान परशुराम’ की भूमिका निभाने का अवसर मेरे पास आया, तो मैं इसे करने के लिए उत्साहित हो गया। यह शो न केवल दर्शकों का मनोरंजन करेगा, बल्कि उन्हें गहराई में भी ले जाएगा। इसका उद्देश्य दर्शकों को भारतीय इतिहास और संस्कृति के करीब लाना है।” ‘भगवान परशुराम’ का प्रीमियर 5 फरवरी को स्टार भारत पर होगा।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check