जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र में घर में सो रहे मौजूदा ग्राम प्रधान की धारधार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने बताया कि बदायूं जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव लखनपुरा के ग्राम प्रधान शिवचरण लोधी (55 वर्ष) बृहस्पतिवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे, उसी दौरान उनकी किसी ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार तथा आसपास केलोगों से पूछताछ की। पीड़ित परिवार ने गाँव के ही एक व्यक्ति नन्हे लोधी पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check