रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल में रेलवे की परियोजनाओं में हुई प्रगति का जायजा लेने के लिए कोलकाता में एक समीक्षा बैठक की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि पूर्वी रेलवे, दक्षिण-पूर्वी रेलवे, मेट्रो रेलवे और उत्तर-पूर्व सीमान्त रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य में शुरू की गई
विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति के बारे में वैष्णव को शुक्रवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे वैष्णव कवि सुभाष स्टेशन से हेमंत मुखोपाध्याय स्टेशन तक कोलकाता मेट्रो की छठी लाइन का निरीक्षण भी करेंगे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check