वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है. एक तस्वीर में वाणी कपूर ने अपने स्कूल के दिनों की फोटो शेयर की है. अन्य तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं. एक फोटो में ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फेम एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ खेलती-कूदती नजर आ रही हैं.
वाणी कपूर भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन ये एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वाणी कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ अपनी जिंदगी के अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बचपन की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल है. इन तस्वीरों को देखकर एक्ट्रेस के फैंस भी पहली नजर में धोखा खा जाएंगे.अन्य तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं. एक फोटो में ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फेम एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ खेलती-कूदती नजर आ रही हैं.
ये फोटोज शेयर करते हुए वाणी कपूर कैप्शन में लिखती हैं, ‘जस्ट थ्रोबैक्स’. उनकी इस क्यूट फोटोज पर बॉलीवुड एक्ट्रेस राशि खन्ना सहित इंडस्ट्री के कई लोगों ने रिएक्ट किया है. राशि खन्ना अपने कमेंट में लिखती हैं, ‘क्यूटी’. वहीं अनुष्का रंजन और आकांशा रंजन ने भी वाणीं कपूर की फोटोज पर कमेंट किया है.
बता दें कि 35 वर्षीय एक्ट्रेस को पिछली बार 2022 में रणबीर कपूर स्टारर पीरियड ड्रामा ‘शमशेरा’ में देखा गया था. वाणी की अगली फिल्म ‘खेल खेल में’ और ‘रेड 2’ है.
यह भी पढ़ें:
अंबानी-अडानी को गालियां देनी बंद कर दीं, कितना माल उठाया कांग्रेस ने: पीएम मोदी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check