बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव में मंगलवार देर रात सती राम यादव (32) ने अपने घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
घटना के समय उसकी पत्नी नीतू अपनी तीन बेटियों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। बुधवार को यादव के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। नीतू ने जब खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो उसने अपने पति को फंदे से लटकता पाया।उन्होंने बताया कि यादव के भाई रामभवन यादव ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि यादव का अपनी पत्नी नीतू से रात में विवाद हुआ था, जिससे नाराज होकर उसने अपना कमरा बंद करके आत्महत्या कर ली। यादव मुंबई में काम करता था और घटना के तीन दिन पहले ही घर लौटा था।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check