केले के छिलके का उपयोग कील मुंहासों की समस्या से दिलाएगा आजादी, और भी है लाभ

केले के सेवन को तो हम सभी उपयोगिता देते ही है क्या आपको पता है की इसको खाने के बाद उसका छिलका भी हमारे सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए कचरा समझकर न फेंके, इस छिलके में कई जरूरी vitamins और जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए केले का छिलके का इस्तेमाल मददगार साबित हो सकता है।केले के छिलके में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है जो त्वचा से जुड़ी परेशानी जैसे झुर्रियों को दूर करने में भी मदद करते हैं।इसमें विटामिन बी 6, विटामिन बी 12, potassium और magnesium भी पाया जाता है।आइए जानते है इसके फायदों के बारे में इनको जानने के बाद इसे फेंकने की गलती नहीं करेंगे,

डाइजेस्टिव सिस्टम

केले का छिलका फाइबर से भरपूर होता है। यह हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन, पाचन से जुड़ी समस्या से आराम दिलाने में मदद करता हैं। कब्ज और दस्त से परेशान हैं,इसके लिए केले का छिलका लाभदायक हो सकता है।आईबीएस से पीड़ित लोगों के लिए भी इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।

दांत के लिए भी उपयोगी

दांतों को चमकदार और सफेद बनाए रखने के लिए , केले के छिलके का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद  हो सकता हैं। छिलके में पोटेशियम और मैग्नीशियम की वजह से, दांतों चमकादार बनाने में मदद मिलती हैं। ऐसे में अगर आप छिलकों को एक हफ्ते तक  दांतों पर रगड़ते हैं, तो दांत चमकदार और सफेद दिखाई देने लगते हैं।

पिंपल्स

पिंपल्स और एक्ने की समस्या से लोग परेशान रहते है इससे परेशान लोगों के लिए केले के छिलके फायदेमंद साबित हों सकते है। प्रतिदिन केले के छिलकों को अगर आप अपने चेहरे पर रगड़ते है तो इससे आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है। इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण भी पाया जाता है।

यह भी पढ़े:भाजपा को जानो: सत्तारूढ़ पार्टी के निमंत्रण पर 10 देशों के राजनीतिक प्रतिनिधि आने वाले है भारत