उर्फी जावेद के फैंस के लिए बड़ी खबर है.अतरंगी कपड़े पहनने वाली उर्फी के जल्द ही फिल्म में नजर आएंगी. ये एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 है. इस डिजिटल दुनिया का हिस्सा होने के नाते, उर्फी एक बड़ा एक्साम्पल हैं, जो फिल्म के लिए एक बेस्ट चॉइस हैं. उर्फी सबसे बड़ी आइकन हैं, जो सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए पॉपुलर हुई हैं.
लव सेक्स और धोखा 2 अपनी कहानी के साथ इंटरनेट के युग में प्यार और रिलेशनशिप की झलक दिखाने वाला है, जो इसके साथ ही शानदार एंटरटेनमेंट देना का वादा भी करता है. इसमें उर्फी जावेद की मौजूदगी इस फिल्म के मनोरंजन को और भी ज्यादा बढ़ा देगा. उर्फी जावेद अपने यूनिक फैशन सेंस और सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं, उन्हें लव सेक्स एंड धोखा 2 में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
लव सेक्स और धोखा 2 को एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूसर किया. जबकि इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है. यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी. जिसका ऐलान खुद आधिकारिक तौर पर एकता कपूर ने किया है.उर्फी जावेद इससे पहले भी अपनी एक्टिंग कई टीवी शोज में दिखा चुकी हैं. इन टीवी शोज में साथ फेरों की हेरा फेरी, बेपनाह, डायन, ये रिश्ता क्या कहलाता है,
बड़े भैया, ऐ मेरे हमसफर, चंद्र नंदिनी और मेरी दुर्गा शामिल है. हालांकि इन शोज से ज्यादा उर्फी जावेद को अपने अनोखे ड्रेसिंग सेंस से मिली. उर्फी आए दिन अजीबोगरीब कपड़े पहनकर स्पॉट हो जाती हैं तो कभी सोशल मीडिया पर नए लुक की फोटो या वीडियो शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं. फैंस भी उर्फी के इस अतंरगी कपड़ों पर कमेंट करते हैं. खास बात है कि कई सितारे उर्फी के फैशन सेंस की तारीफ भी कर चुके हैं.
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check