मल में 4 संकेतों से समझ लें आंत खराब हो गई है, तुरंत कराएं जांच

हमारे शरीर का हर एक अंग सुरक्षित होना बहुत ही जरूरी होता है। किसी  भी अंग में थोड़ी सी परेशानी होने पर इसका पूरा असर शरीर पर दिखने लगता है। शरीर का हर एक अंग हमारे लिए महत्वूपर्ण होता है। आंत की बात करें, तो यह पाचन तंत्र का प्रमुख हिस्सा है। आंत दो तरह के होते हैं, छोटी और बड़ी आंत। खानपान को सही तरीके से पचाने से लेकर शरीर में अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के लिए दोनों ही आंतों क महत्वपूर्ण कार्य होता है।आंत को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान पर उचित ध्यान देना जरूरी है। आंतों में विकार होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं जैसे वजन कम होना, अत्यधिक थकान, सुस्ती महसूस होना, बुखार आदि। इसके अलावा आंत सड़ने के कारण मल में भी कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

मल काफी ज्यादा पतला होगा- आंत में किसी तरह की गड़बड़ी या फिर सड़ने की स्थिति में कुछ मरीजों को मल काफी ज्यादा पतला होना लगता है। इस स्थिति में बार-बार दस्त की शिकायत होती है। अगर आपका मल भी काफी ज्यादा पतला हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं और सलाह लें। ताकि किसी भी तरह की स्थिति में आपकी परेशानी को बढ़ने से रोका जा सके।

कभी-कभी मल त्यागने में कठिनाई होती है- आंतों की गड़बड़ी के कारण मरीजों को मल त्यागने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। कुछ रोगियों को लंबे समय तक कब्ज की समस्या से जूझना पड़ता है। अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लें।

मल बंधा हुआ न होना- आंत में गड़बड़ी होने की स्थिति में मल बंधा हुआ सा नहीं होता है। इसमें मल काफी फैले-फैले से होते हैं। अगर आपको मल में इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

मल के रंग में बदलाव- आंत में सड़न या फिर सूजन होने पर मल के रंग में बदलाव दिख सकता है। कुछ मरीजों का मल काफी ज्यादा काला या फिर भूरा दिखता है। अगर ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें।

यह भी पढ़ें:

हरी मिर्च का पानी पीने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप, इस गंभीर बीमारी से मिलता है छुटकारा