पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पुलिस के एक वाहन की टक्कर से एक महिला समेत दो बुजुर्ग लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस दुर्घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
चंचल उपमंडल अधिकारी सौविक मुखर्जी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को सीतलपुर गांव में उस समय हुई जब एक पुलिस दल किसी मामले की जांच के लिए वहां गया था और पुलिस का वाहन चार स्थानीय लोगों को टक्कर मारने के बाद एक मकान से टकरा गया। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल 62 वर्षीय दानिशा बेवा और 60 वर्षीय एस के मोहम्मद को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
मुखर्जी ने बताया कि दोनों घायल बच्चों का को चंचल सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस वाहन का चालक नशे में था। उन्होंने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check