दो दोस्त पार्क में बैठकर आपस में बात करते हुए…
राम- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है और बस दो बार ही बंद होता है।
श्याम- कब-कब…?
राम- पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
सोनू- पहले तो बहुत रोया,
फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है…?
सकते में डॉक्टर😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
लड़की ( बॉयफ्रेंड से)- मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा,
माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..
लड़का (हैरानी से देखते हुए)– अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..!!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
एक बाबा एक शराबी से बोले- इतना दारू पीओगे तो मरने के बाद नर्क में जाओगे….!
शराबी- तो जो दारू बेच रहा है, उसका क्या होगा…?
बाबा- वो भी नर्क में जाएगा…
शराबी- फिर जो आदमी शराब की दुकान के सामने
नमकीन बेचता है, उसका क्या होगा…?
बाबा- उसको भी नर्क में ही जाना पड़ेगा…
शराबी- फिर क्या दिक्कत है, नर्क ही ठीक है मेरे लिए…😜😂😂😂😛🤣
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check