केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के झज्जर कोटली इलाके में सेब से लदा एक ट्रक सड़क से फिसलकर पलट गया, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सूत्रों के अनुसार हादसे के समय सेब की पेटियों से लदा एक ट्रक कश्मीर से जम्मू की ओर जा रहा था। इसी दौरान गुरुवार देर रात ट्रक झज्जर कोटली के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया।
इसके तुरंत बाद राहत एवंबचाव अभियान शुरू किया गया, तो ट्रक में सवार चार लोग मृत पाए गए। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check