बॉलीवुड अभिनेत्री जरीना बहाव की आने वाली वेबसीरीज पीआई मीना का ट्रेलर हो गया है।अमेजन प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज पीआई मीना में मुख्य किरदार तान्या मनिकतला निभा रही हैं। इस वेबसीरीज में जरीना बहाव और समीर सोनी की मुख्य भूमिका है।देबलोय भट्टाचार्य द्वारा निर्देशित ‘पीआई मीना’ क्राइम थ्रिलर सीरीज है।
ट्रेलर की शुरुआत एक मर्डर से होती है, जिसका शक पीआई मीना के ऊपर जाता है। वह धीरे-धीरे एक साजिश के जाल में फंसती जाती हैं। वह खुद एक एक्सीडेंट की जांच करने का फैसला करती है, लेकिन उसने नहीं पता होता है कि वह इसके चलते इतना बुरा फंसेगी।
‘पीआई मीना’ में परमब्रत चट्टोपाध्याय, जिशु सेनगुप्ता, विनय पाठक भी अहम भूमिका में हैं। इस सीरीज को 03 नवंबर 2023 को प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज को अरिंदम मित्रा ने प्रोड्यूस किया है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check