भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री रक्षा गुप्ता की आने वाली फिल्म कभी अलविदा ना कहना का ट्रेलर रिलीज हो गया है।फिल्म कभी अलविदा ना कहना का ट्रेलर इंटर 10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। फिल्म के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है, यश कुमार के कॉमेडी एक्शन से और क्लाइमैक्स में वे फिल्म की अभिनेत्री रक्षा गुप्ता से दूरजाते नजर आते हैं।
इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पति की है, जो अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार भी करता है और उसकी खुशी के लिए त्याग भी करता है। यश कुमार अपने पिता के दोस्त की बेटी से उस हाल में शादी करता है, जब उसकी बेटी एक एक्सीडेंट में कोमा में चली जाती है। फिर यश उसे कोमा से बाहर लाता है, लेकिन फिर हालत ऐसे बनते हैं कि यश को अपनी पत्नी की शादी उसके पसंद के लड़के से करवानी पड़ती है।
फिल्म कभी अलविदा ना कहना में यश कुमार और रक्षा गुप्ता के अलावा डिम्पल सिंह,अमित शुक्ला, अनीता रावत, विनोद मिश्रा, सबा खान, राधे कुमार, वैष्णवी शाही, पूनम वर्मा, संजीव मिश्रा और नीलू यादव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार शेखर मधुर हैं। कहानी खुद यश कुमार ने लिखी है। पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी का है और छायांकन जहांगीर सय्यद ने किया है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check