डिज़्नी+हॉटस्टार के आगामी शो ‘द लेजेंड ऑफ हनुमान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘द लेजेंड ऑफ हनुमान’ को ग्राफिक इंडिया द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, शरद देवराजन, जीवन जे. कांग और चारूवी अग्रवाल ने डिज़्नी+हॉटस्टार के लिये इसे क्रिएट किया है, जिसकी स्ट्रीमिंग 12 जनवरी 2024 से शुरू होगी। इसमें रामायण की उन कालजयी कहानियों को प्रदर्शित किया गया है, जो हनुमान की गाथा को सामने लाती हैं।
ग्राफिक इंडिया के सह-संस्थापक और सीईओ एवं द लेजेंड ऑफ हनुमान के क्रिएटर एवं एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर शरद देवराजन ने कहा, द लेजेंड ऑफ हनुमान’ के सीजन 3 में हम अच्छाई और बुराई के बीच चलने वाले निरंतर युद्ध के महाकाव्य पर विस्तार करेंगे, और दिखायेंगे कि कैसे अजर-अमर भगवान हनुमान भयानक अंधकार के बीच हमेशा जलने वाली आशा की ज्योति बन जाते हैं। इसमें पहली बार, लंका की महायुद्ध की भव्यता और देवताओं, दानवों, वनों में रहने वाले जीवों और महान योद्धाओं को उच्च गुणवत्ता वाले एनीमेशन के माध्यम से दिखाया जाएगा।
यह एक ऐसा अद्भुत दृश्य तैयार करेगा, जिससे भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के सभी उम्र के दर्शक अपना जुड़ाव महसूस करेंगे। डिज़्नी+ हॉटस्टार पर ‘द लेजेंड ऑफ हनुमान’ का सीजन 3 दिखाएगा कि कैसे साहस और उम्मीद हमेशा अंधकार को हराएगी। इसमें यह भी प्रदर्शित किया जाएगा कि एक वास्तविक नायक का असली पैमाना उसकी शक्तियों से कहीं बढ़कर होता है, जो उसकी आंतरिक शक्ति, करुणा, चरित्र और वफादारी से परिभाषित होता है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check