ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो की नई सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल की कहानी है और इसमें सारे मुख्य किरदार यंग लड़कियां हैं।
यह सीरीज नित्या मेहरा द्वारा बनाई गई है और इसका निर्देशन सुधांशु सरिया, करण कपाड़िया और कोपल नैथानी के साथ नित्या ने किया है।बिग गर्ल्स डोंट क्राई का ट्रेलर ‘वंदना वैली’ स्कूल में बोर्डिंग लाइफ की एक झलक दिखाता है, जहां सात लड़कियों का एक ग्रुप स्कूल पर शासन करने के इरादे से अपने आखिरी साल की तैयारी कर रहा है।
एक लड़की, काव्या यादव दोस्त बनाने और जीवन जीने की उम्मीद में स्कूल में आती है, लेकिन जल्द ही उसे पता चल जाता है कि यहां के माहौल में ढलने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ 14 मार्च से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check