शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आज ही इन आहार को शामिल करें

हड्डियां हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है हमारी हड्डियां शरीर को संरक्षण देने का काम करती है शरीर चाहे हल्का हो या फिर भारी शरीर को संभालने का काम हड्डियां ही करती हैं। अगर हड्डियां मजबूत है तो शरीर में किसी प्रकार का दर्द नहीं सताएगा साथ ही हड्डियों की मजबूती से शरीर भी सुरक्षित रहता है।‍ इसलिए हमें ध्यान रखना चाहिए की हम डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे हमारी हड्डियां हमेशा मजबूत रह सकें। हड्डियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कैल्शियम जोकि हमें खाद्य पदार्थों से ही मिलता है अगर हम डाइट का सेवन सही मात्रा में करेंगे तो कैल्शियम की कमी नहीं होगी और हमारी हड्डियां हमेशा मजबूत बनी रहेंगी।

विटामिन डी भी हड्डियों के लिए होता है आवश्यक,  विटामिन डी के लिए सूरज की किरणें सबसे अच्छा स्रोत मानी जाती हैं, कुछ खाद्य पदार्थ भी इसकी कमी को पूरा करते है। जब हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं तो हमें जोड़ों में दर्द और अकड़न जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। कुछ आहार जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं जैसे दूध, दूध से बनी चीजें, बादाम, मेवा, अंडे।

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ बच्चों ही नहीं, हर उम्र में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाने की जरुरत पड़ती है। क्योंकि उम्र के साथ हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने लगती है, और अगर आहार में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ न शामिल किए जाए तो हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और चलने-फिरने के साथ साथ दर्द जैसी परेशानी होती है। इसलिए, आहार को शामिल तो की लेकिन जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करें। जिससे हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत बनाने वाले पदार्थों के बारे में,

हम सभी को दूध, दही, छाछ, और पनीर जैसे खाद्य पदार्थ को अपने प्रतिदिन के आहार में शामिल करना चाहिए। जिससे आपकी हड्डियों को कैल्शियम से भरपूर बना सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें  इसमें अखरोट, काजू और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स खा जा सकते हैं  मेवों में कैल्शियम, विटामिन डी और पोटैशियम के प्रचुर मात्रा में पाया जाता  है। नट्स आपको स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट, ओमेगा -3 फैटी एसिड और प्रोटीन के जैसे जरूरी तत्व प्रदान करते हैं।

सोयाबीन को अपने आहार में अवश्य शामिल करे। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम का प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसको किसी न किसी रुप में हमें अपने  आहार में शामिल करना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे लिए फायदेमंद होती है जोकि कैल्शियम का अच्छा स्रोत होती है। ब्रोकोली और पालक जैसी सब्जियां विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरी होती हैं, इनके सेवन शरीर स्वस्थ रहता है।