दिन भर एनर्जी से भरपूर रहने के लिए सुबह की शुरुआत करें इन सेहत से भरपूर नाश्ते से

हम सभी चाहते है की हमारा शरीर पूरे दिन के लिए ऊर्जा से भरपूर रहे जिससे की दिन के पूरे काम आसानी से और बिना थकान के कर सके। वैसे तो हम सभी यही चाहते है की हमारा स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रहे ताकि हम बीमारियों से भी दूर रह सकें। अब बात करते है हमारे दिन का पहला भोजन जोकि हमें एनर्जी देने और स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होता है सुबह का आहार पौष्टिक ही होना चाहिए। अगर आप अच्छा ब्रेकफास्ट लेते है तो इससे  डाइजेशन बेहतर होता है। कुछ लोग जल्दी में सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं, जिसका हमारी सेहत पर सीधा असर पड़ता है। हमारे लिए जरूरी है की अगर हम जीवनशैली को बेहतर बनाए रखना चाहते है तो इसके लिए हमें स्वस्थ नाश्ते का ही सेवन करना चाहिए। गर्मियों के मौसम में पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहे और शरीर ऊर्जावान भी बना रहे  आइए जानते हैं ऐसे सुबह के आहार के बारे में,

फल

फलों की बात करें तो इसमें ककड़ी, खीरा, सेब, केला और पपीता इन सभी को मिलाकर एक सलाद के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। पपीते में एक खास एंजाइम होता है जो हमारी आंतो को स्वस्थ बनाता है और अल्सर की समस्या से भी दूर करता है। सेब और केले ये दो ऐसे फल है जिसमें पाए जाने वाला पोषक तत्व पाचन समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

पोहा का सेवन

पोहा एक ऐसा स्वस्थ विकल्प है आपके नाश्ते के लिए जिसमें बहुत कम कैलोरी होती है और फैट की मात्रा भी न के बराबर पाई जाती है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है उनके लिए  यह अच्छा नाश्ता है।आपको बता दें की इसमें आयरन और फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।

ओट्स का सेवन

ओट्स के सेवन से हमारी आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बनते है। अगर आप चाहे तो ओट्स से बने चीले और वेजिटेबल्स डालकर इसकी दलिया भी बना सकते है इसमें, मुसली, बादाम, अखरोट, फ्लैक्स सीड्स इन सभी को मिक्स कर दूध के साथ भी ले सकते है।सब

सत्तू शरबत का सेवन

गर्मियों के मौसम में हम सभी के घरों में सत्तू का इस्तेमाल अवश्य किया जाता है।इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। गर्मी के मौसम में सत्तू के शरबत का रोजाना एक गिलास नाश्ते के रूप में ले सकते हैं यह आपको लू से बचने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़े:बेल का जूस: जानिए किन लोगों के लिए बेल का जूस हो सकता है नुकसानदेह