खर्राटों से छुटकारा के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड, मिलेगी चैन की नींद

खर्राटे लेना एक बहुत ही आम समस्या है। कई लोग सोते समय जोर-जोर से खर्राटे लेते हैं। सोते समय खर्राटे लेने से आपके साथ वाले व्यक्ति की नींद भी खराब हो जाती है। खर्राटे आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे थकान, मोटापा, बंद नाक या स्लीप एपनिया जैसी बीमारियों के कारण भी खर्राटे आने की समस्या हो सकती है।आमतौर पर लोग खर्राटे लेने की समस्या को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन सोते समय खर्राटे लेना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से सलाह लेकर इलाज जरूर कराना चाहिए। खर्राटों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अच्छा आहार लेना भी बहुत फायदेमंद होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए आपको किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए –

खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये 5 खाद्य पदार्थ-

1. शहद- शहद खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। शहद का सेवन करने से सर्दी और गले की खराश से जल्द राहत मिलती है। शहद गले के संक्रमण को दूर करने में भी फायदेमंद है। शहद के इस्तेमाल से नाक के रास्ते खुल जाते हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत नहीं होती है. खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी या दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर रात को सोने से पहले इसका सेवन करें।

2. हल्दी- हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर है. आयुर्वेद में हल्दी का प्रयोग कई समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। खर्राटों के इलाज के लिए हल्दी का इस्तेमाल काफी कारगर साबित हो सकता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बंद नाक को खोलने और गले को ठीक करने में मदद करते हैं। हल्दी का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे खर्राटे आने की समस्या दूर हो जाती है। अगर आप खर्राटों से राहत पाना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें। इससे आपको फायदा हो सकता है.

3. प्याज- खर्राटों के इलाज में प्याज बहुत फायदेमंद है। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। प्याज का सेवन करने से नाक और गला साफ हो जाता है। खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए रात के खाने में पका हुआ प्याज खाएं। प्याज खाने से दिमाग को राहत मिलती है और आप चैन की नींद सो पाते हैं।

4. अदरक- खर्राटों की समस्या को दूर करने में अदरक फायदेमंद साबित हो सकता है। अदरक में मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अदरक का सेवन करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है। यह थकान और खर्राटों से राहत दिलाने में भी मदद करता है। खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए आप सोने से पहले अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं।

5. सेब- सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना एक सेब खाने से खर्राटे दूर करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, सेब में पोटैशियम मौजूद होता है, जो खर्राटों को दूर करने में मदद करता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व रक्त वाहिकाओं को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करते हैं, जिससे खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है।

खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए आप इन 5 फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. हालाँकि, अगर आपकी समस्या काफी गंभीर होती जा रही है, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

दूध, शहद और काजू एक साथ खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें सेवन की विधि