कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें सरसों का सेवन, पाचन तंत्र बनेगा मजबूत

आजकल की अनियमित खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। पाचन तंत्र को स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।खान-पान में गड़बड़ी के कारण आप पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर समस्या कब्ज का शिकार हो सकते हैं। लंबे समय तक कब्ज का शिकार रहने से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है।आहार और जीवनशैली में सुधार करने से कब्ज से राहत मिलती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सरसों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। राई में मौजूद गुण और पोषक तत्व कब्ज को दूर करने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं सरसों के बीज के फायदे और कब्ज से राहत के लिए इसके सेवन का सही तरीका।

कब्ज में सरसों के बीज के फायदे-

दुनिया भर में सरसों के बीज की 40 से ज्यादा प्रजातियों की खेती की जाती है। इनमें से तीन तरह के सरसों के बीज सबसे ज्यादा उगाए जाते हैं- पीली सरसों, काली सरसों और भूरी सरसों। सरसों के बीज पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। इनमें मौजूद गुण और पोषक तत्व न सिर्फ शरीर को पोषण देने का काम करते है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद करते हैं। सरसों के बीज में कैल्शियम, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन ए, फोलेट, सेलेनियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और फॉस्फोरस की पर्याप्त मात्रा होती है। इसमें मौजूद ग्लूकोसाइनोलेट्स, इसोथियोसाइनेट्स, और सिनिग्रिन शरीर की कई गंभीर समस्याओं में औषधि के रूप में काम करते हैं।

एक्सपर्ट कहते हैं कि, “सरसों के बीज में फाइबर के साथ फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। कब्ज से छुटकारा दिलाने में ये पोषक तत्व मदद करते हैं। यही नहीं इसका तेल भी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।” कब्ज के अलावा सरसों के बीज का सेवन दिमाग को तेज करने और सांस से जुड़ी बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होता है।

कब्ज से छुटकारा दिलाने में सरसों के इज इस तरह से मदद करते हैं-

1. सरसों के बीज में मौजूद फाइबर अपच से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं और इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

2. इसमें मौजूद गुण लार के उत्पादन को बढ़ाने और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से निपटने में मदद करते हैं।

3. पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या में भी सरसों के बीज का सेवन फायदेमंद होता है।

कब्ज में कैसे करें सरसों के बीज का सेवन-

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से कुछ दिनों तक सरसों के बीज का सेवन करने से फायदा मिलता है। रोजाना सुबह के समय एक चम्मच सरसों के बीज को पानी में डालकर खाने से कब्ज, अपच और ब्लोटिंग से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसके अलावा सरसों के बीज का इस्तेमाल कई तरह की डिश को बनाने में तड़के के रूप में कर सकते हैं। संतुलित मात्रा में नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

सरसों के बीज का सेवन न सिर्फ पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होते हैं, बल्कि इसका सेवन करने से कई गंभीर परेशानियों को दूर करने में फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से गठिया, सांस से जुड़ी बीमारी, मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याओं में भी फायदा मिलता है। लेकिन ध्यान रहे इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये तेल, कम होगा मोटापा