गर्मी से राहत पाने के लिए चंदन और आंवले का प्रयोग करें, इससे आपका पेट लंबे समय तक ठंडा रहेगा

बढ़ती गर्मी के कारण घरों में लोग अलग-अलग तरह के तरीकों को अपनाते हैं जिससे की वो किसी भी तरह भयंकर गर्मी से राहत पा सके। गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास सबसे आसान तरीका एसी और कुलर का है, जिसकी मदद से आसानी से हम गर्मी से छुटकारा पा लेते हैं। लेकिन इससे आपकी तबीयत खराब होने का भी खतरा बना रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन तरीकों के अलावा आप आयुर्वेद से भी आसानी से गर्मी से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, आप आयुर्वेद का इस्तेमाल कर अपने आपको गर्मी से दूर रख सकते हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेद के ऐसे कौन से तरीके हैं जिनसे आप गर्मी से बचे रह सकते हैं।

शहद और नींबू पानी- गर्मी लगने का सबसे बड़ा कारण होता है कि आपका पेट गर्म होना। अगर आपका पेट अंदर से ठंडा रहेगा तो आपको बाहर से भी गर्मी का अहसास न के बराबर होगा। पेट को ठंडा रखने के लिए आपको ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप नियमित रूप से नारियल पानी, नीबू, और शहद जैसी चीजें इस्तेमाल करें इससे आपका पेट भी ठंडा रहेगा साथ ही आपको गर्मी का अहसास भी नहीं होगा।

बबूल की छाल- गर्मी को शांत करने के लिए आप बबूल की छाल का भी इस्तेमाल कर सकते है। इससे आप पेट की गर्मी को आसानी से दूर कर सकते हैं। बबूल की छाल बहुत ही फायदेमंद औषधि होती है। इसके लिए आपको बबूल की छाल को अच्छी तरह पीसकर पानी में मिलाकर कु्ल्ला करना है ऐसा करने से आपको गर्मी से तुरंत राहत मिल सकती है।

चंदन- आयुर्वेद में गर्मी को दूर करने के लिए चंदन का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा फायदेमंद और असरदार माना जाता है। गर्मी को दूर भगाने के लिए आप चंदन का लेप पूरे शरीर पर लगा सकते हैं। इससे आपको गर्मी का अहसास बिलकुल भी नहीं होगा और आप अपने आपको तरोताजा भी महसूस कर सकेंगे।

नारियल का पानी- गर्मी में सबसे ज्यादा लोगों की पसंद बनने वाला नारियल पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये गर्मी को दूर भगाने के साथ ही आपकी सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। गर्मी लगने पर आप नारियल पानी का सेवन करें, इससे आपको तुरंत आराम मिल जाएगा। इसके साथ ही नियमित रूप से इसका सेवन करने पर आपकी पाचन क्रिया से संबंधित समस्याएं भी आसानी से दूर हो सकती है।

आंवला- आंवला आपके पेट को ठंडा रखने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये आपकी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है साथ ही ये आपको कई बीमारियों के खतरे से बचाने का काम करता है। नियमित रूप से आंवले का सेवन करने पर आप गर्मी से बचे रह सकते हैं साथ ही ये आपके पेट को हमेशा ठंडा रखने का काम करता है। इसके अलावा आप चाहें तो आंवला का जूस भी पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मुंह के छालों का कारण है शरीर में गर्मी और पित्त का बढ़ना, जानिए आयुर्वेद के अनुसार 3 आसान इलाज