जल्दी गर्भधारण के लिए एक्सपर्ट द्वारा बताई गई ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें

मां बनना हर महिला के लिए एक खूबसूरत एहसास होता है। लेकिन प्रजनन संबंधी समस्याओं के कारण कई महिलाओं के लिए गर्भधारण करना मुश्किल हो जाता है। इसे गलत खान-पान और खराब जीवनशैली से जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा कई आंतरिक समस्याएं भी गर्भधारण में असमर्थता का कारण बन सकती हैं।। ऐसे में योगासन करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। कई ऐसे योगासन हैं जिसका अभ्यास करके आप प्राकृतिक रूप से गर्भधारण कर सकती हैं। इन योग आसनों के बारे में जानकारी देते हुए योग एक्सपर्ट ने कुछ योगासन बताए हैं जिन्हें आप सोने से पहले कर सकते हैं। आइए लेख में इन योगासनों के बारे में जानें।

जल्द कंसीव करने के लिए लाइफस्टाइल में शामिल करें ये योगासन-
बद्ध कोणासन- बद्ध कोणासन करने से आपको जल्दी कंसीव करने में मदद मिलेगी। यह आसन आपको क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज दोनों बार 10-10 राउंड करने हैं। यह ओवरी को हेल्दी रखने में मदद करता है। यह पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं में राहत देता है। इसके साथ ही रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए भी यह आसन फायदेमंद होता है। इस आसन को आप रोज रात सोने से पहले 10-10 के सेट में कर सकते हैं।

अर्ध हलासन- अर्ध हलासन भी रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह ओव्युलेशन को आसान बनाने में मदद करता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से एग क्वालिटी बेहतर होती है। यह जल्दी कंसीव करने में भी मदद करता है। इस आसन को आपको कम से कम 2 मिनट तक करना है। इसके अभ्यास से आपको जल्द असर दिखेगा।

उपविष्ठ कोणासन- जिन महिलाओं को पीसीओएस और पीसीओडी की समस्या रहती है, उनके लिए ये आसन काफी फायदेमंद होंगे। क्योंकि इसके नियमित अभ्यास से हार्मोन संतुलित होते हैं। साथ ही, इससे फर्टिलिटी भी इम्प्रूव होती है। इसके नियमित अभ्यास से यूट्रस हेल्थ को फायदा होता है। इसे आपको करीब 2 मिनट तक करना चाहिए।

मलासन- मलासन करने से रिप्रोडक्टिव हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं। यह फर्टिलिटी इम्प्रूव करने में मदद करती है। यह मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसके नियमित अभ्यास से निगेटिव इमोशन भी बाहर आते हैं। पीएमएस से जुड़ी समस्याओं में भी यह योगासन फायदेमंद होता है।

सुप्त बद्ध कोणासन- सुप्त बद्ध कोणासन करने से फर्टिलिटी इम्प्रूव होती है। यह रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बेहतर बनाकर कंसीव करना आसान बनाता है। एक बार में आपको कम से कम 3 मिनट तक इस आसन का अभ्यास करना है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • जल्दी कंसीव करने के लिए आपको वेट मेंटेन करना जरूरी है। क्योंकि ज्यादा वजन के कारण फर्टिलेशन में परेशानी हो सकती है।
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें। इसके साथ ही, ओमेगा-3 फैटी एसिड और आयरन से भरपूर चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें।
  • रेड मीट, अनानास और पपीते का सेवन नहीं करें। क्योंकि ये चीजें प्रेग्नेंसी में बाधा बन सकती हैं।
  • कैफीन कंट्रोल करें और शराब व धूम्रपान का सेवन न करें।

अगर आपको लंबे समय से फर्टिलिटी इशुज हो रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही ये सभी आसन करें। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

यह भी पढ़ें:

बच्चों को रोजाना पिलाएं गाजर का जूस, मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ