भारी कर्ज में डूबे में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी को एक साथ तीन कंपनियों से हाथ धोना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) इसे हरी झंडी दे सकता है. रिलायंस जनरल, रिलायंस हेल्थ और रिलायंस निप्पॉन लाइफ शामिल हैं। रिलायंस कैपिटल पर 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है.
ताजा जानकारी के अनुसार कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी को एक साथ तीन कंपनियां गंवानी पड़ सकती हैं। हिंदुजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) रिलायंस कैपिटल की तीन बीमा कंपनियों को खरीदने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) अगले कुछ दिनों में इसे हरी झंडी दे सकता है.नियामक का मानना है कि बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी रिलायंस कैपिटल दिवालियापन की कार्यवाही से गुजर रही है और इसे अदालत द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर बंद कर दिया जाना चाहिए। पिछले हफ्ते, लेनदारों की समिति ने IIHL को 27 मई की समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा था। हालाँकि, कंपनी ने बैंकों से कहा था कि वह IRDAI की मंजूरी के बिना लेनदेन पूरा नहीं कर पाएगी।
आपको बता दे की नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने रिलायंस कैपिटल के लिए IIHL की ₹9,650 करोड़ की समाधान योजना को 27 फरवरी को अपनी मंजूरी दी थी। NCLT ने IIHL को 90 दिनों की अवधि के भीतर यह सौदा पूरा करने का निर्देश दिया था। मार्च में एडमिनिस्ट्रेटर को लिखे पत्र में IRDAI ने इस डील के बारे में अपनी आपत्तियां व्यक्त की थीं। रेगुलेटर ने खासतौर पर IIHL के डाइवर्स शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर पर सवाल उठाया था जिसमें किसी के भी पास 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं है। IRDAI ने IIHL के शेयरधारकों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी थी। एक सूत्र ने बताया कि आईआईएचएल ने आईआरडीएआई के सभी सवालों का समाधान कर दिया है और उम्मीद है कि रेगलुटेर जल्दी इसे मंजूरी दे देगा।
डील के मुताबिक रिलायंस कैपिटल की रिलायंस जनरल और रिलायंस हेल्थ में 100% हिस्सेदारी तथा रिलायंस निप्पॉन लाइफ में 51% हिस्सेदारी IIHL को बेची जाएगी। IIHL के प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया जबकि IRDAI से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका। हिंदूजा ग्रुप ने जो स्ट्रक्चर प्रपोज किया है उसके मुताबिक 30% एक्विजिशन कॉस्ट एशिया एंटरप्राइजेज से इक्विटी निवेश के जरिए कवर की जाएगी और बाकी 70% डेट के जरिए फाइनेंस किया जाएगा। आईआईएचएल ने साथ ही एक ड्राफ्ट स्ट्रक्चर भी फाइल किया है जिसमें रिलायंस कैपिटल की पूरी इक्विटी खरीदने की योजना है। इसके बाद इसे पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी बनाया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले भी आईआईएचएल ने पिछले साल अप्रैल में संपन्न नीलामी के दूसरे दौर में रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए 9,650 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई थी। आरबीआई ने 29 नवंबर, 2021 को भुगतान में चूक और गवर्नेंस से जुड़ी गंभीर समस्याओं के कारण रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग कर दिया। रिलायंस कैपिटल में करीब 20 फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियां हैं। इनमें सिक्योरिटीज ब्रोकिंग, इंश्योरेंस और एक एआरसी शामिल है। पहले राउंड में टॉरेंट इन्वेस्टमेंट ने इसके लिए 8,640 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई थी। सितंबर, 2021 में रिलायंस कैपिटल ने अपने शेयरहोल्डर्स को बताया था कि कंपनी पर 40,000 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज है। एडमिनिस्ट्रेटर ने फाइनेंशियल क्रेडिटर्स के 23,666 करोड़ रुपये के दावों को वेरिफाई किया है।
यह भी पढ़ें:
इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है पपीते के पत्ते का जूस, जानें पीने के खास फायदे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check