आंखें शरीर की एक महत्वपूर्ण इंद्रिय है, जो बहुत कीमती है। ऐसे में हमें अपनी नाजुक आंखों का खास ख्याल रखना चाहिए। आज के समय में मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी आदि हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं।लेकिन इनका दुष्प्रभाव आंखों पर पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी आंखों का दोगुना ख्याल रखें। अगर आप भी अपनी आंखों की रोशनी बरकरार रखना चाहते हैं और उसे बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो आयुर्वेद इसमें आपकी मदद कर सकता है। आयुर्वेद के जरिए आप बिना किसी साइड इफेक्ट के अपनी आंखों की देखभाल कर सकते हैं। ये कैसे संभव होगा आइए जानते हैं.
बस ये दो चीजें आएंगी आपके काम
आयुर्वेद के अनुसार घर की रसोई में उपलब्ध दो चीजें आंखों की सेहत में सुधार कर सकती हैं। ये हैं बादाम और सौंफ। ये दोनों ही आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही, आंखों की ड्राइनेस, पानी निकलना, जलन, सूजन आदि समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
इसलिए फायदेमंद हैं बादाम और सौंफ
बादाम को हमेशा से ही आंखों के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। भारत में बच्चों की आंखों को सेहतमंद रखने के लिए सदियों से बादाम का काजल लगाया जाता है। इसमें कई ऐसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं। वहीं सौंफ को आयुर्वेद में नेत्र ज्योति कहते हैं। इसमें ऐसे कई तत्व होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए लाभकारी हैं। सौंफ की ठंडी तासीर आंखों को ठंडक पहुंचा कर, थकान और जलन को कम करती है।
बादाम के फायदे
1. विटामिन ई : बादाम विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह आंखों को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाता है। ऑक्सीडेटिव क्षति के कारण मोतियाबिंद और नजर कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
2. विटामिन ए: बादाम विटामिन ए का अच्छा स्रोत है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है। यह रेटिना को स्वस्थ रखने और रतौंधी जैसे रोगों को रोकने में मदद करता है।
3. बीटा-कैरोटीन: बादाम में बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
4. ल्यूटिन और जेक्सैंथिन: बादाम में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक कैरोटीनॉइड होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट आंखों को धूप से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
5. ओमेगा-3 फैटी एसिड: बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो आंखों की सूजन को कम करते हैं।
सौंफ के फायदे
1. एंटीऑक्सीडेंट: सौंफ में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। सौंफ के नियमित सेवन से मोतियाबिंद की परेशानी कम होती है।
2. विटामिन ए: सौंफ विटामिन ए का भी अच्छा सोर्स है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है। यह रेटिना को सेहतमंद रखता है और रतौंधी रोग को रोकने में भी मददगार होता है।
3.एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण: सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आंखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे आंखों की थकान और जलन भी दूर होती है।
4. पोटेशियम : सौंफ में मौजूद पोटेशियम के कारण आंखों पर दबाव कम होता है।
ऐसे करें बादाम और सौंफ का सेवन
बादाम और सौंफ का सेवन करना बहुत ही आसान है। यह आंखों के साथ आपकी पूरी सेहत के लिए फायदेमंद है।
1. आप सोने से पहले 4 से 5 बादाम और 1 टीस्पून सौंफ लें। इसे एक कटोरी पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस मिश्रण को दूध के साथ पीस लें। इस मिश्रण का सेवन करें। इससे आपको फ्रेशनेस भी फील होगी और आंखें भी सेहतमंद रहेंगी।
2. अगर आपको दूध पसंद नहीं है तो आप बादाम और सौंफ को भूनकर खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
इन 5 कारणों से बच्चों के दांतों में लगने लगते हैं कीड़े, जानें कैसे करें बचाव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check