लगभग हर घर में दादा-दादी का होना आम बात है, हम हमेशा अपनी व्यस्तता के चलते दादा-दादी का ध्यान नहीं रख पाते हैं. अपने खाली समय को काटने के लिए कई बार दादा-दादी पार्क, रोड़ साइड चाय की दुकान या किसी ऐसी अनजान जगह चले जाते हैं, जिसके बारे में घर के बाकी मेंबर्स को पता ही नहीं होता. जब घंटों बाद हमें अपने दादा-दादी का अपने आसपास न होने का अहसास होता है तो हम भयंकर तरीके से आतंकित हो जाते हैं और दादा-दादी की खोज शुरू कर देते हैं.
हमें दादा-दादी के खाली समय व्यतीत करने वाली जगह की जानकारी भी नहीं होती. इस वजह से उन्हें ढूड़ने में बहुत प्रॉब्लम होती है. इसीलिए हम आपके लिए दादा-दादी के उपयोग के लिए एक ऐसी जादुई छड़ी की जानकारी लेकर आए है, जिसके द्वारा आप दादा-दादी की लोकेशन आसानी से ट्रैक कर सकेंगे. साथ ही अगर उन्हें किसी वजह से गिरने से चोट लगती है तो उसकी जानकारी भी आपको मैसेज के द्वारा मिल जाएगी.
अमेरिका की कंपनी केन गो ने बनाई जादुई छड़ी
अमेरिका की कंपनी केन गो ने जीपीएस और कॉलिंग फीचर से लैस छड़ी बनाई है, जिसमें सिर्फ एक बटन दबारकर दादा-दादी को कॉल कर सकते हैं. इस छड़ी को खास तौर पर बुजुर्गों के लिए ही बनाया गया है. यह छड़ी बुजुर्गों को सिर्फ चलने में सहारा ही नहीं देगी. बल्कि आपातकालीन स्थितियों में भी उनकी सहायता करेगी.
बुजुर्गों के गिरने पर मेंबर्स को पहुंचाती है मैसेज
यह छड़ी यूजर्स की रोजाना की गतिविधियों पर नजर रखती है. उसी के अनुसार परिजनों और डॉक्टर्स को मरीजों की हेल्थ का ब्यौरा भी भेजती रहती है. इस छड़ी की सहायता से यूजर्स आपातकालीन स्थितियों में एक बटन को दबाकर कॉल भी कर सकते हैं. इसके अलावा अगर यूजर्स चलते-चलते गिर जाते हैं तो संबंधित परिजनों को भी इसकी सूचना चली जाती है.
इस छड़ी में एक स्क्रीन भी लगी है. इस स्क्रीन पर यूजर कितने कदम चले और किसका कॉल आ रहा है. ये भी पता लगाया जा सकता है. साथ ही यूजर्स की हेल्थ से जुड़ा डाटा महीने और सप्ताह में परिजनों से साझा करती है. एक चार्ज पर यह करीब 48 घंटे तक चल सकती है. फिलहाल इसकी कीमत 33 हजार रुपए के करीब है.
यह भी पढ़े:
क्या आप भी टॉयलेट में बैठकर मोबाइल फोन का करते है इस्तेमाल तो हो जाए सावधान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check