Pregnant woman relaxing at home on the couch

गर्भावस्था के दौरान भूल से भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां!

गर्भावस्था का समय हर स्त्री के लिए बहुत ही नाजुक समय होता है। यह समय उनकी जिंदगी को नई दिशा की ओर ले जाती है जो बहुत ही सुंदर होता है, यह उनके लिए बहुत कठिन भी होता है। इस अवस्था में उनको देखभाल की भी बहुत ज्यादा जरूरत रहती है। उनके खान- पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है।इस दौरान महिलाओं को मदद और प्यार की भी बहुत जरूरत रहती है, गर्भावस्था के दौरान उनको चिंता व अवसाद जैसी समस्याओं से दूर रखने की कोशिश करें। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

गर्भावस्था के दौरान न करें ये गलतियां :-

बहुत ज्यादा खाना खाने से बचे :-

गर्भवती महिला को एक बार में बहुत ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए हैं। ज्यादा खाना खाना उनके लिए हानिकारक हो सकता है, उनके शरीर में सिर्फ उतना ही खाना जाना चाहिए जितना मां और बच्चे दोनों के लिए आवश्यक हो।

खुद से इलाज करने से बचे :-

गर्भावस्था के दौरान घर की बड़ी बूढ़ी, दादी नानी अपने घरेलू नुस्खे बताने लगती हैं। कई बार तो वे नुस्खे कामयाब होते हैं लेकिन कई बार नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए इन बातों को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

पूरी नींद लेना चाहिए :-

गर्भावस्था के समय महिलाओं को बहुत आराम की जरुरत होती है. ऐसे में उनको पूरी नींद लेनी चाहिए। बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जो ज्यादा काम काज के चक्कर में पूरी नींद नहीं ले पाती। फिर इसके कारण उनको थकावट हो जाती है।

बहुत ज्यादा काम ना करें :-

गर्भवती महिलाओं को बहुत ज्यादा काम करने से बचना चाहिए।बिस्तर पर ज़्यादा आराम ना करें बल्कि थोड़ी-थोड़ी देर पर आराम करें। कई बार तो ज्यादा आराम करना भी बहुत ज्यादा हानिकारक होता है।

फास्ट फूड से दूर रहें :-

गर्भवती महिलाओं को खाने की क्रेविंग होती है कई बार कुछ चटपटा और मीठा खाने का मन करता है। ऐसी हालत में वह बाजार में मिलने वाली चीजों का उपयोग आसानी से कर लेती हैं जो कि उनके और उनके बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है।

भारी चीज ना उठाएं :-

गर्भावस्था के दौरान गर्भवती स्त्री को कोई भी भारी चीज नहीं उठानी चाहिए, और ना ही झुकना चाहिए। यह उनके शरीर और आने वाले बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती है।

ज्यादा माँस का सेवन ना करें :-

गर्भावस्था के दौरान महिलाओ को ज्यादा माँस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे कब्ज होने की संभावना बढ़ जाती है जो गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक होता है।

कैफीन का सेवन ना करें :-

गर्भवती महिलाओं को ज्यादा कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन करने से बच्चे की दिल की धड़कन तेज हो सकती है।

ब्यूटी प्रोडक्ट के उपयोग से बचे :-

गर्भवती महिला को कोई भी क्रीम या ब्यूटी प्रोडक्ट के उपयोग से बचना चाहिए। अगर वो किसी बाजारू प्रोडक्ट का उपयोग करना कहती है तो डॉक्टर से अनुमति जरूर ले , ऐसा ना करने से उसके शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

धूम्रपान और शराब से दूरी बनाए :-

गर्भवती महिलाओं को धूम्रपान और शराब से दूरी बनाए रखना चाहिए। क्योंकि यह मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक होता है।

 

यह भी पढ़ें:

 

खसरा क्या है?जानिए इसके कारण, लक्षण और निवारण के उपाय