रोजाना करने चाहिए ये 5 योगासन, खून बढ़ाने में मिलेगी मदद

पौष्टिक आहार न लेने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसमें एनीमिया एक आम समस्या है। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है तो आपको एनीमिया हो जाता है। इसमें व्यक्ति को थकान, सिरदर्द, बदन दर्द, चक्कर आना जैसे कुछ लक्षण अनुभव होते हैं। इस बीमारी को कुछ पूरक दवाओं और घरेलू उपचार से ठीक किया जा सकता है। साथ ही योग से भी आप शरीर में खून के स्तर को बेहतर कर सकते हैं। योग के कुछ आसान आपके शरीर के विकारों को दूर करने में सहायक होते हैं। साथ ही आपकी अन्य रोगों से रक्षा करने में भी मददगार होते हैं। श्वास संबंधी योग से आप एनीमिया की समस्या को दूर कर सकते हैं। इस लेख में आपको योग से एनीमिया की समस्या को दूर करने के कुछ उपाय बताए गए हैं। आगे जानते हैं एनीमिया में लाभकारी योगासनों के बारे में।

एनीमिया के मरीजों को करने चाहिए ये योगासन – 

उज्जाई प्राणायाम- उज्जाई प्राणायाम को करने से आपके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है। इससे आपका शरीर रोग मुक्त और मजबूत बनता है। इसके नियमित अभ्यास से आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर होती है, जिससे आहार से आंते पोषण को सही तरह से अवशोषित करती हैं। जिससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और एनीमिया की समस्या दूर होती है। इस आसन को रोज सुबह करीब 15 से 20 मिनट करना चाहिए। कुछ ही सप्ताह में आपको इसके फायदे महसूस होने लगते हैं।

सूर्यभेद प्राणायाम- सूर्यभेदी प्राणायाम के नियमित अभ्यास से शरीर में रक्त के विकार तेजी से दूर होते हैं। साइनस, अस्थमा व सर्दी को दूर करने के लिए इसे रामबाण उपाय माना जाता है। इस आसन को करने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायता मिलती है। इस आसन को करने से श्वसन तंत्र संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम से एनीमिया को करें दूर- अनुलोम-विलोम प्राणायाम से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। इसे रोजाना करने से मांसपेशियों में लचीलापन आता है, फेफड़े मजबूत होते हैं, तनाव और चिंता कम होती है। इसके साथ ही नाड़ियां खुलती हैं, रक्त प्रवाह बेहतर होने से लाल रक्त कोशिकाओं के बनने की प्रक्रिया बेहतर होती है। जिससे एनीमिया को रोग तेजी से दूर होता है।

कपालभाति प्राणायाम- कपालभाति प्राणायाम से आपके पेट की चर्बी तेजी से कम होती है। जिसकी वजह से मोटापे के कारण होने वाले रोग होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही रक्त की समस्याएं भी तेजी से दूर होती हैं और एनीमिया के रोगियों को आराम मिलता है।

सर्वांगासन का करें अभ्यास- सर्वांगासन आपके शरीर के हर भाग के लिए फायदेमंद होता है। इस आसन से रक्त शरीर के निचले हिस्से और निचले हिस्सा के रक्त ऊपरी हिस्से से आसानी से पहुंचता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से आपके शरीर के विकार दूर होते हैं।

योग को अपनी जीवनशैली का शामिल करने से आप शरीर के लगभग सभी समस्या को दूर कर सकते हैं। किसी भी आसन को करते समय ज्यादा जोर न लगाएं धीरे-धीरे आसन को परफोर्म करें। दिन में कम से कम 30 मिनट योग अवश्य करने की आदत डालें।

यह भी पढ़ें:

शरीर का दर्द और तनाव दूर करने के लिए करे अर्ध मत्स्येंद्रासन, जानें इस आसन को करने का सही तरीका