ज्यादा सोचने से होने वाले तनाव को कम करने में मदद करेंगे ये 5 सुपरफूड, जानिए फायदे

कुछ लोग बहुत ज़्यादा सोचते हैं और किसी चीज़ के बारे में सोचने में घंटों बिता देते हैं। कभी-कभी ज़्यादा सोचने और ज़्यादा सोचने की आदत में अंतर होता है। बहुत ज्यादा सोचने की आदत को ओवरथिंकिंग कहा जाता है। इसका मतलब है ज़्यादा सोचना. ऐसी स्थिति वाले लोग अक्सर चिंतित रहते हैं। ज्यादा सोचने की आदत तनाव का कारण बनती है। अत्यधिक सोच-विचार के कारण व्यक्ति हमेशा तनावग्रस्त रहता है। जब तनाव लंबे समय तक बना रहता है तो यह अवसाद का कारण बनता है। ड‍िप्रेशन एक मानस‍िक बीमारी है ज‍िससे व्‍यक्‍त‍ि की शारीर‍िक और मानस‍िक स्‍थ‍ित‍ि खराब हो जाती है इसल‍िए ओवरथ‍िंक‍िंग और तनाव से बचना चाह‍िए। अगर आपको भी ज्‍यादा सोचने की आदत है और आप तनाव में आसानी से आ जाते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे सुपरफूड्स ज‍िसे खाने से तनाव को कम क‍िया जा सकता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने  की डाइटीश‍ियन सना गिल से बात की।

1. अंडा- अगर तनाव महसूस हो रहा है, तो अंडे का सफेद भाग खा सकते हैं। इसमें व‍िटाम‍िन-डी होता है। एक स्‍टडी में बताया गया है क‍ि व‍िटाम‍िन-डी का सेवन करने से एंग्‍जाइटी और ड‍िप्रेशन के लक्षण कम होते हैं। सुबह के नाश्‍ते में अंडे को शाम‍िल कर सकते हैं।

2. कैल्‍श‍ियम र‍िच फूड्स- अगर आपको ज्‍यादा सोचने के कारण तनाव महसूस हो रहा है, तो कैल्‍श‍ियम र‍िच फूड्स का सेवन करें। साल 2022 में एक स्‍टडी प्रकाश‍ित हुई, ज‍िसमें यह बताया गया क‍ि कैल्‍श‍ियम से भरपूर चीजों का सेवन करने से मूड अच्‍छा रहता है। आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्‍ट्स जैसे दूध और दही शाम‍िल कर सकते हैं। इस मौसम में पालक का सेवन भी क‍िया जा सकता है।

3. ग्रीन टी- तनाव और ड‍िप्रेशन को कम करने के ल‍िए ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं। ग्रीन टी में थिएनाइन (Theanine) होता है। यह एक तरह का एम‍िनो एस‍िड है। इसकी मदद से माइंड र‍िलैक्‍स होता है और तनाव कम करने में मदद म‍िलती है।

4. च‍िया सीड्स- तनाव कम करने के ल‍िए आप च‍िया सीड्स और पंपक‍िन सीड्स को डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। इनमें मैग्नीशियम होता है। मैग्नीशियम की मदद से मूड अच्‍छा करने और एंग्‍जाइटी को कम करने में मदद म‍िलती है। ज‍िंक की कमी से भी तनाव होता है ज‍िसे दूर करने के ल‍िए आप काजू को डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं।

5. पानी- एंग्‍जाइटी महसूस हो रही है, तो पेानी का सेवन करें। पानी की मदद से ब्रेन को सभी जरूरी न्‍यूट्र‍िएंट्स म‍िल जाते हैं और एनर्जी म‍िलती है ज‍िससे तनाव को कम करने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें:

रात में ज्यादा सोचने से बचने के लिए सोने से पहले अपनाएं ये योगासन