तुलसी के बीज को दूध में मिलाकर पीने से ये 4 परेशानियां होती हैं दूर,जानें पीने का सही तरीका

तुलसी के बीज गैस, एसिडिटी और कब्ज से भी राहत दिलाते हैं। आप चाहें तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.वैसे तो अधिकतर लोग तुलसी के बीजों का सेवन पानी के साथ करते हैं, लेकिन कुछ लोग दूध के साथ भी तुलसी के बीज खाते हैं। क्या तुलसी के बीजों का सेवन दूध के साथ करना फायदेमंद होता है?तुलसी के बीज प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर से सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। इस बारे में विस्तार से जानते है

तुलसी के बीज और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये दोनों शरीर की कई समस्याओं को दूर करते हैं। तुलसी के बीज और दूध का सेवन एक साथ किया जा सकता है, लेकिन इसमें आप अश्वगंधा, मूसली और मिश्री जरूर मिलाएं। दरअसल, तुलसी के बीजों की तासीर गर्म होती है और दूध की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में यह स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अगर अश्वगंधा, मूसली और मिश्री को इस ड्रिंक में मिलाया जाए, तो इसकी तासीर सामान्य होती है और सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि इस कॉम्बिनेशन को सुबह-शाम किसी भी समय लिया जा सकता है। लेकिन रात के समय इसे पीना अधिक फायदेमंद होता है। गर्म तासीर वाले लोगों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। जानें तुलसी के बीज और दूध के फायदे

तुलसी के बीज के फायदे

तुलसी के बीज और दूध के फायदे
तुलसी के बीजों के साथ ही दूध भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध में कैल्शियम और प्रोटीन समेत कई न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और शारीरिक विकास होता है। जानें तुलसी के बीज और दूध के फायदे-

1. पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने के उपाय- आजकल बढ़ते तनाव और खान-पान की आदतों के कारण पुरुषों को कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगी हैं। इनमें से बांझपन सबसे आम है। पुरुषों में बढ़ती जा रही है बांझपन की समस्या, हो रहे हैं पिता बनने के सुख से वंचित लेकिन ऐसे में तुलसी के बीज का सेवन फायदेमंद हो सकता है. तुलसी के बीज, अश्वगंधा, मूसली और दूध को एक साथ लेने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इससे यौन शक्ति बढ़ती है।

2. शीघ्रपतन की समस्या दूर करे- तुलसी के बीज को दूध के साथ लेने से शीघ्रपतन की समस्या दूर होती है। शीघ्रपतन  पुरुषों को होने वाली एक तरह की यौन समस्या है। इस स्थिति में आर्गेज्म से पहले ही वीर्य निकल जाता है। इसका यौन जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह पर तुलसी के बीज, अश्वगंधा को दूध के साथ मिलाकर ले सकते हैं।

3. वीर्य को गाढ़ा करने के उपाय- आजकल कई पुरुष वीर्य के पतलेपन से परेशान हैं। नई जीवनशैली ने पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित किया है। वीर्य का पतलापन भी एक यौन समस्या है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो तुलसी के बीजों का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।

4.सर्दी-जुकाम दूर करने के उपाय- सर्दियों में सर्दी-जुकाम और खांसी होना एक सामान्य समस्या है। सर्दी में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, इसकी वजह से अधिकतर लोगों को वायरल जैसी समस्या से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में तुलसी के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें मौजूद तत्व इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।

एक्सपर्ट बताते हैं कि तुलसी के बीजों को सीधा दूध के साथ लेने से आपको बचना चाहिए। आपको दूध में तुलसी के बीजों के साथ अश्वगंधा, मूसली और मिश्री भी जरूर मिलानी चाहिए। साथ ही आपको किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

नियमित सेवन से आपकी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है तुलसी के बीज, जानिए इसके फायदे