सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या दूर करेंगे ये 3 योगासन

सुबह के समय शौच करने में दिक्कत और पेट ठीक से साफ न होने की समस्या लोगों को काफी परेशान करती है। पेट से संबंधित समस्याएं खराब खान-पान के कारण होती हैं, जो लोग अधिक जंक और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ खाते हैं उन्हें पेट में गैस, सूजन, अपच, कब्ज और अन्य समस्याओं का सामना करने की अधिक संभावना होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थ आपके पाचन पर असर डालते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। फिर सुबह के समय मल त्यागने में काफी परेशानी होती है।लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास करने से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। पाचन बेहतर होता है और सुबह पेट साफ करने में आसानी हो सकती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। अगर आप भी सुबह मल त्याग के दौरान सुबह परेशानी का सामना करते हैं, तो इसमें सुबह पेट साफ करने के लिए 3 योगासन बता रहे हैं।

सुबह पेट साफ करने के लिए योग

1. त्रिकोणासन- इस आसन का अभ्यास करने से आपकी पीठ और रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है। इसके अलावा, आपके पेट की मांसपेशियों, नसों और पेट क्षेत्र पर दबाव पड़ता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद है। इसका नियमित अभ्यास करने से आपको जल्द ही पेट की समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

2. पवनमुक्तासन- त्रिकोणासन की तरह पवनमुक्तासन आंतों पर दबाव डालता है। ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने के लिए यह आसन बहुत लाभकारी है। पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इस योगासन का अभ्यास बहुत लाभकारी है। यह भी मल त्याग को सुचारू बनाने में बहुत कारगर है।

3. बालासन- इस आसान में आपकी पोजीशन गर्भ में बच्चे की तरह बन जाती है। यह तंत्रिकाओं को शांत करने में मदद करता है। साथ ही पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ ही पाचन को बेहतर बनाता है। यह आपकी आंतों के कामकाज में भी सुधार करता है। जिससे मल त्याग के दौरान आपको काफी राहत मिलती है।

यह भी ध्यान रखें:

इन योगासनों का नियमित अभ्यास करने से आपको पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने में बहुत मदद मिल सकती है। आप इनका अभ्यास किसी भी योगाचार्य के मार्गदर्शन में कर सकते हैं। इसके अलावा आपको आपको खानपान में सुधार करना चाहिए। फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन अधिक करें। इसके अलावा जंक और प्रोसेस्ड फूड्स कम खाएं। पर्याप्त पानी जरूर पिएं।

यह भी पढ़ें:

अनुलोम-विलोम करते समय अक्सर लोग करते हैं ये 5 गलतियां, जानें सही तरीका