ये 3 एक्सरसाइज, पाचन और शरीर रहेगा हमेशा स्वस्थ

आजकल ज्यादातर लोग पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए लोग तरह-तरह के आहार लेते हैं। साथ ही फाइबर का सेवन भी अधिक करें। पाचन क्रिया को मजबूत करने के लिए आपको व्यायाम भी करना चाहिए। वैसे फिट रहने के लिए आप कोई भी एक्सरसाइज कर सकते हैं।लेकिन अगर आप पेट के बल वाली एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे आपको कई लाभ मिलेंगे। पेट के बल वाली एक्सरसाइज करने से पाचन-तंत्र भी मजबूत बनता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं-

1. कोबरा पोज- पाचन को बेहतर बनाए रखने के लिए आप रोजाना कोबरा पोज कर सकते हैं। कोबरा पोज पेट के बल की जाने वाली एक एक्सरसाइज है, जिसे करने से सेहत बेहतर बनी रहती है। कोबरा पोज, पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। आप रोज सुबह कोबरा पोज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को जमीने से लगाकर रखें। दोनों एड़ियों और अंगूठों को मिलाकर रखें। इसके बाद अपनी हथेलियों को सीने के पास जमीन पर टिकाकर रखें। फिर कोहनियों को मोड़ते हुए सीने को ऊपर उठाएं। फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं। आप इस एक्सरसाइज को रोजाना कर सकते हैं।

2. क्रोकोडाइल पोज- क्रोकोडाइल पोज भी पेट के बल लेटकर किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को आसानी से किया जा सकता है। अगर आप रोजाना क्रोकोडाइल पोज की प्रैक्टिस करेंगे, तो इससे पाचन सही रहेगा। इस पोज को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद अपनी कोहनियों को जमीन पर टिकाएं और हथेलियों को ठोढ़ी पर रखें। इस स्थिति में 2-3 मिनट तक रहें। इसके बाद सिर को धीरे-धीरे नीचे लाएं। इस एक्सरसाइज को करते हुए अपनी गर्दन और रीढ़ की हड्डी का पूरा ख्याल रखें।

3. बो पोज- बो पोज को भी पेट के बल किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले आप एक मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अपने पैरों को सटाकर रखें। अब दोनों घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ें। अपने हाथों से टखनों को पकड़ें। अपने हाथों से पैरों को धीरे-धीरे खींचने की कोशिश करें। सामने की तरफ देखें और ध्यान केंद्रित करें। इस स्थिति में कुछ सेकेंड रुकें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। इस एक्सरसाइज को करने से पाचन शक्ति मजबूत बनती है।

यह भी पढ़ें:

दूध और गुड़ के सेवन से कम होता है वजन, जानिए इसके फायदे और नुकसान