एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा आज शादी करके सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी की रस्में धूमधाम से उदयपुर में पूरी की जा रही हैं. वहीं बीते दिन कपल के संगीत का ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ था. जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई थीं. अब कपल के संगीत में चार चांद लगाने वाले सिंगर नवराज हंस ने इसको लेकर मीडिया से खुलकर बात की है.
परिणीति-राघव के संगीत को लेकर नवराज ने की खुलकर बात
पंजाबी सिंगर नवराज हंस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के संगीत में रंग जमाने के लिए उदयपुर पहुंचे थे. वहीं अब संगीत खत्म होने के बाद सिंगर को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां उन्होंने मीडिया से खास बातचीत करते हुए हुए ये बताया कि परी और राघव का संगीत सेलिब्रेशन कैसा था.
डाउन टू अर्थ हैं परी और राघव – नवराज हंस
नवराज हंस ने बताया कि, ‘संगीत सेरेमनी में हमने बहुत ज्यादा मस्ती की. करीब तीन घंटे धमाल मचाया. परी औऱ राघव दोनों ही बहुत अच्छे और डाउन टू अर्थ है. उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया. साथ ही मेरे सारे गाने भी पसंद किए. संगीत में उन्होंने मेरे सभी गाने सुने.साथ ही सेड सॉन्ग भी सुने.इसके अलावा 90s के जो भी गाने मुझे आते थे वो मैंने उनको सुनाए थे. इसके अलावा नवराज ने कपल को बधाई देते हुए कहा कि वो दोनों हमेशा साथ रहे और खुश रहे…’
नवराज ने शेयर की थी कपल के साथ तस्वीरें
बता दें कि नवराज हंस ने परी-राघव के संगीत की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था. इन तस्वीरों में नवराज हंस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं एक दूसरी तस्वीर में परिणीति-राघव डांस कर रहे थे और नवराज गाना गा रहे हैं..
यह भी पढे –
रात भर के लिए भिगो दें हरे मूंग, फिर उठकर खाएं… फायदे जान आप भी आज से शुरू कर देंगे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check