दिल्ली में गुरुवार को यानि आज हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अनुमान लगाया गया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुशार, शुक्रवार को हल्की बारिश होने के आसार है, लेकिन गर्मी से छुटकारा मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के हैं आसार।
बुधवार सुबह से तेज धूप निकली रही। दिन के समय लोगों को सूरज की तपिश ने बहुत परेशान किया। इसी के दौरान अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का पीतमपुरा इलाका सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 39, नजफगढ़ में 38.9, रिज में 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
दिल्ली में एक्यूआई 178 दर्ज किया गया
उत्तर प्रदेश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 178 दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुशार, बुधवार को औसत चार से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चली। शुक्रवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम व फरीदाबाद का सबसे अधिक 222 एक्यूआई रहा जो खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 191, नोएडा में 138, गाजियाबाद में 164, नोएडा में 156 एक्यूआई दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें:
बेरी का रोजाना उपयोग दिल ही नहीं दिमाग के लिए भी है बहुत फायदेमंद, जानिए
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check